Hanuman Chalisa

सबरीमला मंदिर में भारी भीड़, मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग

Webdunia
शनिवार, 24 नवंबर 2018 (21:30 IST)
तिरुवनंतपुरम। भगवान अयप्पा के मंदिर परिसर में शनिवार को अपेक्षाकृत भारी भीड़ रही, वहीं सबरीमला मुद्दे से राज्य सरकार के निपटने के तरीके पर मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी देखने को मिली।
 
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी ने कथित तौर पर राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह इस विषय पर भाजपा और आरएसएस को प्रोत्साहित कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने पलटवार करते हुए कहा कि यह बयान परोक्ष उद्देश्य के साथ दिया गया है। विजयन ने फेसबुक पोस्ट में यह कहा।
 
दरअसल, इससे पहले एंटनी ने कहा था कि सबरीमला में हिंसा मुख्यमंत्री और डीजीपी द्वारा मुद्दे से अनुपयुक्त तरीके से निपटने के चलते हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के कदम की केरल उच्च न्यायालय ने सराहना की है और यह बयान सरकार के बारे में झूठी अफवाह फैलाने के लिए है।
 
विजयन ने यह भी कहा कि सबरीमला पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है, क्योंकि उनके लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। इस बीच कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह भाजपा और आरएसएस के 'गॉडफादर' के रूप में काम कर रहे हैं।
 
उन्होंने यह भी कहा कि सबरीमला में लगाए गए प्रतिबंधों की वजह से वहां भय का माहौल है और राज्य सरकार श्रद्धालुओं की दिक्कतों को दूर करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही। राज्य विधानसभा में विपक्षी नेता ने कहा कि उनका (मुख्यमंत्री का) एकमात्र उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को कमजोर करना है।
 
रजस्वला आयु वर्ग (10 से 50 वर्ष) की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश के मुद्दे पर गतिरोध के बीच देवस्वओम (मंदिर प्रशासन) मंत्री के. सुरेन्द्रन ने राज्यपाल पी. सदाशिवम से मुलाकात की और उन्हें मंदिर परिसर की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने मुलाकात के बाद कहा कि राज्यपाल चाहते हैं कि सभी हितधारक मंदिर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सहयोग करें।
 
इस बीच एक अदालत ने भाजपा महासचिव के. सुरेन्द्रन को सबरीमला में इस महीने हुए हिंसक प्रदर्शन में उनकी कथित संलिप्तता से जुड़े एक मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया है। सुरेन्द्रन को इस हफ्ते की शुरुआत में निलक्कल से गिरफ्तार किया गया था।
 
राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सबरीमला में स्वाइन फ्लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं के आने के मद्देनजर यह कदम उठाया है, जहां इस रोग के मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने कहा कि चूंकि ज्यादातर श्रद्धालु अन्य राज्यों से हैं, हमने सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों को हालात की निगरानी करने और एहतियाती कदम उठाने को कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

धार भोजशाला विवाद पर आएगा कोर्ट का फैसला, मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, निर्णय पर टिकी सबकी नजर

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ योगी सरकार, CM योगी ने राहत और मुआवजे के दिए सख्त निर्देश

CM योगी की प्रेरणा से साइकिल पर विधानसभा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, ईंधन बचत का दिया संदेश, काशी में दिखा असर

PM मोदी की अपील पर CM मोहन यादव ने दिल्ली मेट्रो में किया सफर, सादगी का वीडियो वायरल

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

अगला लेख