Hanuman Chalisa

पायलट बोले, भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, भारत जोड़ो यात्रा होगी सफल

Webdunia
बुधवार, 23 नवंबर 2022 (17:57 IST)
जयपुर। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने एक प्रमुख गुर्जर संगठन द्वारा उन्हें (पायलट को) राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग स्वीकार नहीं करने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' को बाधित करने की धमकी से खुद को दूर करते हुए बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर गड़बड़ी करने की कोशिश का आरोप लगाया।
 
उल्‍लेखनीय है कि गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता विजय सिंह बैंसला ने राजस्थान में राहुल गांधी की यात्रा का विरोध करने की धमकी दी है। उन्होंने गुर्जर समाज के एक प्रमुख चेहरे सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने सहित उनकी विभिन्न मांगों को स्वीकार करने की मांग की है। बैंसला की धमकी के बारे में पूछे जाने पर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि भाजपा कितनी भी कोशिश कर ले, यात्रा सफल होगी।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा की कोशिश हो सकती है कि यात्रा में बाधा डाले या किसी प्रकार की दुर्भावना पैदा करे लेकिन जनता बहुत उत्साहित है और सब लोग चाहते हैं कि यात्रा आए और यहां से एक नया आगाज होगा-कांग्रेस पार्टी का भी, चुनावों के लिए भी और प्रदेश की जनता के लिए भी। तो भाजपा के साथी कितनी भी कोशिश करे, यात्रा सफल होगी, ऐतिहासिक होगी और लाखों लोग रोज इससे जुड़ेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अयोध्या में आराध्य और शिखर के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, राम भक्त मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का कर रहे बखान

लखनऊ में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स की 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी, 32000 प्रतिभागी हुए शामिल, दिखा गर्ल्स पॉवर

रूस और यूक्रेन युद्ध के अंत की ट्रम्प की 28 सूत्रीय योजना

अगला लेख