Hanuman Chalisa

चाबीमैन की सतर्कता से रेल दुर्घटना टली, बची कई लोगों की जान

Webdunia
सोमवार, 4 सितम्बर 2017 (10:47 IST)
ग्वालियर। बीते दिन रविवार को कोटरा स्टेशन के पास एक और बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। यहां रेल ट्रैक का एक हिस्सा टूटा हुआ था जिसे चाबीमैन ने देख लिया। इसके बाद उसने लाल झंडी लेकर ट्रैक पर दौड़ लगा दी जिससे सामने से आ रही समता एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाते हुए ट्रेन रोक दी। 
 
विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन की ओर जा रही समता एक्सप्रेस रविवार सुबह झांसी से ग्वालियर के लिए रवाना हुई। ट्रेन कोटरा रेलवे स्टेशन पहुंचने ही वाली थी तभी वहां तैनात चाबी मैन उमराज मीणा ने ट्रैक को टूटा देखा। 
 
पटरी का करीब आधा फीट से अधिक हिस्सा टूटा हुआ था। इसके बाद मीणा ने तुरंत सूझबूझ से काम लिया और लाल झंडी लेकर ट्रैक पर दौड़ लगा दी जिससे ट्रैक पर फुल स्पीड में आ रही समता एक्सप्रेस के ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को टूटी पटरी से कुछ दूरी पर ही रोक लिया। 
 
इसके बाद समता एक्सप्रेस को बैक कर डाउन लूप लाइन से रवाना किया गया। इस घटना की वजह से कई घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहा। हालांकि पटरी जुड़ने के बाद एक बार फिर आवागमन चालू हो सका लेकिन इस जगह पर ट्रेनों की स्पीड 30 किलोमीटर प्रतिघंटा रखी गई। 
 
बता दें कि इससे पहले शनिवार को इलाहाबाद-वाराणसी रेलवे ट्रैक पर हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के पिछले 4 डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ये मालगाड़ी बलिया से गाजीपुर खाद लेकर जा रही थी। (एजेंसी) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

आर्मी चीफ द्विवेदी की चेतावनी पर भड़का पाकिस्तान, फिर दी यह गीदड़भभकी, कहा- भारत को समझना चाहिए...

एक और जहाज पहुंचा भारत, आसान नहीं था होर्मुज पार करना, 20000 टन LPG से लदा है टैंकर

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कोरोना महामारी आई, फिर युद्ध शुरू हुए और अब ऊर्जा संकट, PM मोदी ने दुनिया को किस बात को लेकर दी चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप पर लगा 200 डॉलर का जुर्माना, इन नियमों का किया उल्‍लंघन, शेयर मार्केट से है कनेक्‍शन

सीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

केरल में UDF सरकार का ऐलान, वीडी सतीशन आज लेंगे CM पद की शपथ, राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट

यूपी में 'ऑपरेशन-4' : स्वदेशी गायों से डेयरी सेक्टर में बड़ा बदलाव, गो पालन पर 50% तक सब्सिडी

पूर्वांचल से पश्चिमी यूपी तक विकसित हो रहा मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, देश का नया सप्लाई चेन हब बन रहा उत्तर प्रदेश

अगला लेख