Hanuman Chalisa

सम्भल के CO बोले- ईरान के लिए छाती पीट रहे लोग वहीं चले जाएं, कानून-व्यवस्था को लेकर दी चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 मार्च 2026 (18:35 IST)
सम्भल जिले की शहर कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज की तैयारी के सिलसिले में हुई बैठक में पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने ईरान पर हो रहे अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को कथित रूप से ईरान जाने की सलाह दी है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। 
ALSO READ: LPG किल्लत पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, 'घबराएं नहीं, उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी, LokSabha में दी पूरी जानकारी
सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें यह बात कहते सुना जा सकता है। वायरल वीडियो में सम्भल के प्रभारी पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बुधवार को सम्भल कोतवाली में अलविदा जुमा की नमाज और ईद में सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर आयोजित एक बैठक में ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर तंज किया।
ALSO READ: Lok Sabha में भारी हंगामा, राहुल गांधी ने LPG संकट के साथ छेड़ा 'Epstein Files' का मुद्दा, स्पीकर ओम बिरला ने लगाई फटकार
वह वीडियो में यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि साहब झगड़ा तो हो रहा है ईरान और इजराइल के बीच में, और वो (कई लोग) बीच में अपनी टांग फसाए पड़े हैं। छाती पीट रहे हैं। भाई अगर इतनी दिक्कत है तो आप जहाज में बैठकर ईरान चले जाओ और जाओ लड़ो ईरान की तरफ से। 
ALSO READ: ईरान-इसराइल युद्ध का भारत पर असर : LPG की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर
वीडियो में पुलिस अधिकारी को यह भी कहते सुना जा सकता है कि दो देशों के बीच में झगड़ा हो रहा है, और उस झगड़े का अगर हमारे देश में कानून व्यवस्था पर कोई असर पड़ेगा, तो हम फिर इलाज करेंगे, बहुत बढ़िया वाला। सिंह ने आगाह करते हुए कहा कि अलविदा जुमे की नमाज से पहले या उसके बाद किसी देश के विरोध में कोई नारेबाजी नहीं की जानी चाहिए और किसी तरह की कोई पट्टी भी नहीं लगायी जानी चाहिए।
<

"Lot of people have itch over Israel- Iran war and they are poking the issue. If you have problem, board the flight rescuing stranded Indians and fight for Iran," Sambhal DSP Kuldeep Kumar to Muslim locals while reviewing law and order preparedness ahead of Eid. pic.twitter.com/NUDvBjeomf

— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 12, 2026 >उन्होंने कहा कि ये चीजें हम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे कि हमारे यहां आकर कोई भी आदमी माहौल खराब करे। सिंह ने अपने बयान पर मीडिया से कहा कि उनका उद्देश्य अमन चैन कायम रखना है। उन्होंने कहा कि उनके कहने का मतलब यह है कि विदेश की धरती पर जो हो रहा है उसे लेकर यहां माहौल खराब ना हो। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, राजनाथ सिंह बोले- CM योगी के नेतृत्व में बदली UP की पहचान

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

अगला लेख