काम आईं लोगों की दुआएं, बोरवेल से सलामत निकली सना

Webdunia
गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (00:08 IST)
मुंगेर। जिले में मंगलवार शाम को 110 फुट गहरे बोरवेल में गिरी तीन साल की सना को बुधवार रात 9.35 बजे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। करीब 31 घंटे बाद सना बोरवेल से बाहर आई। सना अपने ननिहाल आई हुई थी, जहां घर के आंगन में एक बोरवेल में गिर गई थी बोरवेल में सना को जिंदा रखने के लिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई थी। 
 
दो दिन पहले ही सना अपने पिता के साथ नाना उमेश नंदन साह के घर आई थी। पुलिस प्रशासन ने एनडीआरएफ की टीम को बुलावा भेजा। बच्ची को बोरबेल से निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था।  आईटीसी के चेयरमैन वाइपी सिंह ने घटनास्थल पर आधुनिकतम लाइट की व्यवस्था की थी ताकि 110 फुट गहरे बोरबेल में गिरी बच्ची की पल-पल की स्थिति पर नजर रखी जा सके। 
 
सन्नो को सुरक्षित निकालने के लिए एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया था। साथ ही पूरे प्रशासनिक महकमे ने इस ऑपरेशन को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। एक ओर जहां विद्यालयों से लेकर मंदिर, मजिस्द, गुरुद्वारे में सना को सकुशल बाहर निकलने के लिए दुआएं की जा रही थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...

PM मोदी आज करेंगे बिहार का दौरा, राज्‍य को देंगे 7200 करोड़ की सौगात

Maharashtra : फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर क्या बोले आदित्य ठाकरे

AI प्लेन क्रैश पर AAIB का बड़ा बयान, असली वजह बताएंगे, जांच अभी जारी है

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

अगला लेख