मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से खुलेंगे छठी से 12वीं तक के स्कूल

विकास सिंह
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (21:06 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में क्लास 6 से 12वीं तक के स्कूल एक सितंबर से खोल दिए जाएंगे। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्कूल खोले जाने का फैसला किया गया।

सरकार के फैसले के मुताबिक प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 1 सितंबर से कक्षा 6 से 12 तक 50 प्रतिशत विद्यार्थियों की उपस्थिति में कक्षाओं को प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान अभिभावकों की सहमति और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य किया गया है।

स्कूल खोले जाने के फैसले की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्यारे भानजे और भानजियों, आपका सशक्त भविष्य ही प्रदेश और देश का भविष्य है और उसके लिए शिक्षा नितांत आवश्यक है।

इस आशय से प्रदेश में आगामी 1 सितंबर से कक्षा 6ठी से 12वीं तक समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालय 50 फीसदी विद्यार्थियों की उपस्थिति में संचालित करने का निर्णय लिया गया है, लेकिन ध्यान रहे कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, इसलिए विद्यालय में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन अवश्य करें।

अभिभावकों से अनुरोध है बच्चों को अधिकाधिक रूप से कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के लिए प्रेरित करें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख