Hanuman Chalisa

LOC पर दूसरी घुसपैठ की कोशिश में पाक सेना ने सीजफायर भी तोड़ डाला

सुरेश एस डुग्गर
शुक्रवार, 3 सितम्बर 2021 (12:03 IST)
जम्मू। अफगानिस्तान में तालिबानियों के कब्जे के बाद पाक सेना ने अपनी उन सीमा चौकियों पर आतंकियों का जमावड़ा कर एक बार फिर हलचल तेज की है, जो एलओसी से सटी हुई हैं और जिनका इस्तेमाल कई सालों से लांचिंग पैडों की तरह किया जा रहा था। यही नहीं, अब उसने आतंकियों को इस ओर धकेलने की खातिर घुसपैठ की कोशिशों को कवर फायर देकर भी सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस साल फरवरी में दोनों देशों के बीच सीजफायर को लेकर हुए पुन: समझौते के बाद एलओसी पर पाक गोलीबारी का यह पहला अवसर था।

ALSO READ: बाइडन को महंगा पड़ा फैसला, अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान छोड़ते ही लोकप्रियता में भारी गिरावट
 
रक्षा प्रवक्ता के बकौल, गुरुवार देर रात को पुंछ में नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर में कुछ आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना की मदद से घुसपैठ का प्रयास किया, परंतु सीमा पर नजर गढ़ाए बैठे भारतीय जवानों ने उनके इस प्रयास को विफल बना दिया।

ALSO READ: तालिबान की जीत से अमेरिका की छवि अरब देशों में कैसे प्रभावित हुई है
 
सूत्रों का कहना है कि घुसपैठ का यह प्रयास गुरुवार देर रात किया गया। रात के अंधेरे में कुछ आतंकवादियों ने जब नियंत्रण रेखा को लांघ भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास किया तो भारतीय जवानों ने उन्हें चेतावनी दी। इसके बाद भी जब नहीं माने तो भारतीय जवानों ने गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही आतंकवादी वापस लौट गए। घुसपैठ की इस घटना के बाद सुरक्षाबलों ने रात में ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि कृष्णा घाटी सेक्टर में पुलिस व सेना का सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि कहीं कोई आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर इस ओर तो नहीं घुस आया। फिलहाल अभियान जारी है।
 
एलओसी पर घुपैठ की कोशिश को नाकाम बनाना कोई बड़ी खबर नहीं है बल्कि चिंता की बात यह है कि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पाक सेना ने एक बार एलओसी को गर्माने का इरादा लेकर आतंकियों को लांचिंग पैडों पर शिफ्ट करना आरंभ किया है और वह उन्हें सर्दियों से पहले इस ओर धकेलने को उतावली है। जिसके लिए वह कवर फायर की नीति अपनाने हुए सीजफार की धज्जियां उड़ाने को भी नहीं झिझक रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

Top News : चीनी निर्यात पर प्रतिबंध, यूपी में कुदरत का कहर और ट्रंप-जिनपिंग की मुलाकात

मोदी सरकार ने चीनी निर्यात पर लगाई रोक: आम जनता को राहत, मिलों और वैश्विक बाजार पर क्या होगा असर?

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

अगला लेख