shiv chalisa

लातेहार में मुठभेड़, 5 माओवादी ढेर

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (12:32 IST)
रांची। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ माओवादियों की मुठभेड़ हो गई जिसमें सुरक्षा बलों ने 5 कट्टर माओवादियों को मार गिराया और उनके पास से 5 राइफलें बरामद की गई हैं।

लातेहार जिले के सिकिद भरगांव इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में बुधवार को यह मुठभेड़ शुरू हुई।
 
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरके मलिक ने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मंगलवार शाम ही इलाके की घेराबंदी कर दी थी और बुधवार को जब पुलिस ने माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा तो  उन्होंने गोलीबारी प्रारंभ कर दी जिसके बाद हुई जवाबी कार्रवाई में 5 कट्टर माओवादी मारे गए। उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे शुरू हुई गोलीबारी अब भी जारी है।
 
मलिक ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में भाकपा माओवादी रवीन्द्र गंझू, शिवलाल एवं श्रवण के दस्ते से सुरक्षा बलों की मुठभेड़ हुई। सुरक्षा बलों को अब तक मुठभेड़ स्थल से 3 एके-47 राइफलें, 1 इंसास एवं 1 315 बोर की राइफल मिली है। इसके अलावा मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।
 
उन्होंने बताया कि मारे गए सभी 5 माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 2 की पहचान श्रवण एवं शिवलाल के रूप में की गई है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख