योगी आदित्यनाथ के घर के पास महंगी पड़ेगी सेल्फी, हो सकती है जेल...

Webdunia
गुरुवार, 21 दिसंबर 2017 (10:26 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास के आस-पास सेल्फी लेना आपको खासा महंगा पड़ सकता है। अगर आप सेल्फी लेते हुए पकड़े गए तो आपको जेल भी हो सकती है। 
 
बुधवार शाम सीएम आवास 5 कालिदास मार्ग जाने वाली सड़क पर एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें लिखा है कि इस वीआईपी इलाके में फोटो या सेल्फी लेना प्रतिबंधित है और अपराध की श्रेणी में आता है। ऐसा करते पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
इस बोर्ड की तस्वीर वायरल होते ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी यूपी पुलिस की इस कारस्तानी पर तंज कसते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'नए साल में जनता को उत्तर प्रदेश सरकार का तोहफा, सेल्फी लेने पर लग सकता है यूपीकोका!'
 
उल्लेखनीय है कि यूपी पुलिस ने जहां इस बोर्ड को लगाया है उसे मायावती के शासन काल में बनवाया गया था, लेकिन इस रास्ते से आमजन के आने-जाने पर प्रतिबंध था। अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनते ही इस रोड को आम लोगों के लिए खोल दिया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

60 की उम्र में भाजपा नेता दिलीप घोष रचाएंगे शादी, सुबह की सैर पर हुई थी रिंकु से पहली मुलाकात

बाबा बौखनाग के नाम पर क्यों रखा जाएगा सिल्क्यारा सुरंग का नाम?

ब्यूटी क्वीन मेघना आलम के मोहपाश में फंसा सऊदी अरब का राजनयिक, फिर क्या हुआ

भाजपा का दावा, कांग्रेस का ATM बना नेशनल हेराल्ड, 2,000 करोड़ की संपत्ति पर सोनिया, राहुल की नजर

LIVE: पीएम मोदी ने एलन मस्क से बात की, जानिए क्या कहा?

अगला लेख