Hanuman Chalisa

शाह फैजल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

Webdunia
रविवार, 4 अगस्त 2019 (19:04 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट के अध्यक्ष एवं प्रशासनिक अधिकारी से राजनेता बने शाह फैजल ने लोगों से सचिवालय तथा अन्य सरकारी इमारतों से राज्य के झंडे को हटाने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
 
शाह फैजल ने शनिवार को कहा कि श्रीनगर में सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ राज्य का झंडा फहरा रहा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मैं इस समय सचिवालय के बाहर खड़ा हूं और अभी भी सचिवालय पर राष्ट्रीय ध्वज के साथ राज्य का झंडा भी फहरा रहा है। अफवाहों पर ध्यान न दें।
 
उल्लेखनीय है कि घाटी में सभी सरकारी इमारतों से राज्य के झंडे को उतारने की अफवाहें फैल रही है। इसी तरह से राज्य पुलिस के जवानों द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर को थाने में जमा कराने की अफवाह फैली थी जिसका बाद में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) मुनीर अहमद खान ने खंडन किया था। खान ने कहा था कि इस तरह का कोई आदेश नहीं जारी किया गया है। (वार्ता)
(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरलम में केसी वेणुगोपाल कैसे हुए OUT, वीडी सतीशन होंगे मुख्यमंत्री

16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR, चुनाव आयोग ने किया तीसरे चरण का एलान

LIVE: 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR

गुजरात में बनेगा देश का पहला सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, 20667 करोड़ आएगी लागत, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

अगला लेख