Hanuman Chalisa

कांग्रेस नेता शशि थरूर के चाचा और चाची ने कहा, वे भगवा पार्टी के समर्थक

Webdunia
शुक्रवार, 15 मार्च 2019 (22:12 IST)
कोच्चि। भाजपा ने शुक्रवार को यहां एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता शशि थरूर के चाचा और चाची का पार्टी में स्वागत किया लेकिन उसके लिए तब असहज स्थिति बन गई, जब इन दोनों ने कहा कि वे तो पहले से ही भगवा पार्टी के समर्थक हैं। एक दिन पहले ही कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हुए थे।
 
थरूर की चाची शोभना शशिकुमार और उनके पति शशिकुमार ने कहा कि वे लंबे वक्त से भाजपा के समर्थक रहे हैं और उन्हें आश्चर्य है कि पार्टी में उनका स्वागत करने के लिए क्यों ऐसा कार्यक्रम किया गया?

विभिन्न पृष्ठभूमियों के 14 नए सदस्यों का स्वागत करते हुए भाजपा की केरल इकाई के अध्यक्ष पीएस शशिधरन पिल्लै ने उन्हें कोच्चि का क्रीम बताया और मीडिया की उपस्थिति में उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिल्लै ने पलक्कड़ जिले में थरूर परिवार की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की सराहना की और कहा कि ऐसी पृष्ठभूमियों के लोगों का भाजपा का हिस्सा बनना स्वागतयोग्य है। जब थरूर के रिश्तेदारों से संपर्क किया गया तो दोनों ने कहा कि वे तो लंबे समय से भाजपा के समर्थक रहे हैं और पता नहीं क्यों उनके स्वागत के लिए ऐसा कार्यक्रम किया गया? उन्होंने उल्टे मीडिया से भाजपा नेताओं से यह पूछने को कहा कि यह क्यों किया गया? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

अगला लेख