मुंबई। अभिनेत्री-मॉडल शर्लिन चोपड़ा और अभिनेत्री राखी सावंत के बीच जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। शर्लिन की शिकायत पर पुलिस ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया है।
चोपड़ा ने सावंत पर मानहानिकारक और आपत्तिजनक टिप्पणी करने और निर्देशक साजिद खान का समर्थन करने का आरोप लगाया है, जिनके खिलाफ चोपड़ा ने पहले छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। शर्लिन का कहना था कि मीटू के आरोपी की शो बिग बॉस में एंट्री नहीं होनी चाहिए। इसके बाद, राखी सावंत ने साजिद खान का सपोर्ट किया और शर्लिन पर घिनौने आरोप लगाए। तब से दोनों में तकरार जारी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सावंत और उनके वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट के खिलाफ अंबोली थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 354-ए (यौन उत्पीड़न), 500 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने अभी सावंत को जांच के लिए नहीं बुलाया है।
शर्लिन का आरोप है कि राखी और वकील फाल्गुनी ने मीडिया के सामने गलत भाषा का इस्तेमाल करते हुए उनका अश्लील वीडियो दिखाया था। मुंबई पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के अंतर्गत दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे
भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी
प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्या है उनका बंगला कनेक्शन
UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां
क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे