Hanuman Chalisa

चुनाव आयोग से गठबंधन के कारण पालघर सीट पर मिली भाजपा को जीत : शिवसेना

Webdunia
शुक्रवार, 1 जून 2018 (17:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को मिली जीत के एक दिन बाद इसकी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के साथ भाजपा के गठबंधन, पुलिस तंत्र के इस्तेमाल और 'कचरे जैसी' इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में गड़बड़ी के कारण उसे जीत मिली।
 
 
शिवसेना ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने राज्य के भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव में भाजपा को हराया और उत्तरप्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में वोटरों ने भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करारी मात दी।
 
अपने मुखपत्र 'सामना' में शिवसेना ने कहा कि भाजपा को देश की 9 विधानसभा सीटों में से 8 पर धूल चाटनी पड़ी। पार्टी ने कहा कि भाजपा ने देशभर में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव हारे हैं लेकिन पालघर (लोकसभा क्षेत्र) में जीत चुनाव आयोग के साथ (भाजपा के) गठबंधन का नतीजा है।
 
शिवसेना ने कहा कि पालघर सीट जीत के लिहाज से मुश्किल सीट थी और भाजपा ने जीत के लिए 'साम-दाम-दंड-भेद' की नीति अपनाई। कांग्रेस के पूर्व नेता राजेन्द्र गावित को भाजपा ने इस सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने 2,72,782 वोटों से यह उपचुनाव जीता। उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी और शिवसेना उम्मीदवार श्रीनिवास वनगा को 2,43,210 वोट मिले।
 
उद्धव ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना ने कहा कि भाजपा को पालघर में ऐसा कोई उम्मीदवार नहीं मिला, जो इसकी हिन्दुत्व की विचारधारा को सूट करता हो? इसलिए कांग्रेस के एक नेता का 'शुद्धिकरण' किया गया और पार्टी में शामिल किया गया। फिर उन्होंने गावित की जीत के लिए (वोटरों को) पैसे बांटे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

UP ATS का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से चल रहे आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, लखनऊ रेलवे स्टेशन को दहलाने की साजिश नाकाम

CBSE Exam 2026: प्रश्नपत्रों पर छपे QR कोड्स को लेकर बोर्ड की बड़ी सफाई, छात्र और अभिभावक न हों भ्रमित

राघव पर अब आतिशी का पलटवार, भगवंत मान भी बरसे, क्‍या भाजपा ज्‍वाइन करेंगे चड्ढा?

ईरान का बड़ा दावा, मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, पायलट को बनाया बंदी! हड़कंप

अबू धाबी में गिरा मलबे का टुकड़ा, 5 भारतीय सहित 12 लोग घायल, एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला

सभी देखें

नवीनतम

केरल में शशि थरूर पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा

LIVE: कतर का बड़ा फैसला, ईरान युद्ध में मध्यस्थता से किया इनकार

1076 कर्मचारियों के आए 'अच्छे दिन': CM योगी के दखल के बाद वेतन वृद्धि पर बनी सहमति, कार्यस्थल पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

ट्रंप का यू टर्न, बोले- थोड़ा समय मिला तो खोल देंगे हार्मुज स्ट्रेट

नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

अगला लेख