सिंघु बॉर्डर हत्या मामला : एक और निहंग ने किया सरेंडर, बोला- मैं भी हूं कसूरवार

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (20:26 IST)
सिंघु बॉर्डर पर तरनतारन के गांव चीमा के रहने वाले लखबीर सिंह की हत्या का मामला और गर्माता जा रहा है। इस बीच अब एक और निहंग नारायण सिंह ने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर के बाद निहंग नारायण सिंह ने कहा, अगर सरबजीत सिंह कसूरवार है तो मैं भी कसूरवार हूं।

खबरों के अनुसार, सिंघु बॉर्डर पर लखबीर सिंह की हत्या मामले में शुक्रवार शाम को निहंग सरबजीत सिंह के सरेंडर के बाद अब एक और निहंग नारायण सिंह ने सरेंडर कर दिया है।

सरेंडर के बाद निहंग नारायण सिंह ने कहा, लखबीर सिंह ने गुरु का अपमान किया था, इसलिए उन्होंने जो किया, ठीक किया। अगर सरबजीत सिंह कसूरवार है, तो मैं भी कसूरवार हूं।

पुलिस की एक टीम अमृतसर के लिए रवाना कर दी गई है, जो निहंग नारायण सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी। सिंह ने कहा कि यहां सरबजीत और नारायण सिंह को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, जिससे जांच में तेजी आएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख