श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग से हटाया बर्फ और मलबा, वाहनों को मिली आवाजाही की अनुमति

Webdunia
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (17:23 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे वाहनों को शुक्रवार को बर्फ और मलबा हटाए जाने के बाद अपने गंतव्यों की ओर जाने की अनुमति दे दी गई है। भारी बर्फबारी के चलते राजमार्ग पर 5 दिन से यातायात बंद था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हालांकि उन्होंने कहा कि पूरी घाटी के मौसम में सुधार हुआ है, फिर भी कश्मीर को देश के शेष भाग से जोड़ने वाले इस एकमात्र राजमार्ग पर फंसे हुए वाहनों के अलावा दूसरे वाहनों को आवाजाही की अनुमति नहीं दी गई है।

यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा, राजमार्ग को साफ करने के बाद आज सुबह फंसे हुए वाहनों को आवाजाही की अनुमति दे दी गई है।भारी बर्फबारी के चलते 260 किलोमीटर लंबे इस राजमार्ग पर बर्फ जमा हो गई थी। इसके अलावा भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग को रविवार को बंद कर दिया गया था।

अधिकारी ने कहा, हल्के वाहनों को आने-जाने की अनुमति देने के बाद जरूरी सामानों और ईंधन तथा गैस टैंकरों को श्रीनगर की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख