Hanuman Chalisa

फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी घर पर पुलिस के पहुंचने से इवेंट मैनेजर पर जमकर भड़कीं

Webdunia
शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (22:46 IST)
मुंबई। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि अपनी जुबान से मुकरने वाला एक इवेंट मैनेजर उनकी स्वच्छ छवि को खराब करने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, एक दिन पहले यूपी पुलिस की एक टीम ने उनके खिलाफ कथित धोखाधड़ी के एक मामले में उनके घर का दौरा किया था। इस घटना से गुस्साईं सोनाक्षी ने इवेंट मैनेजर पर जमकर निशाना साधा।
 
पिछले साल 24 नवंबर को दर्ज एक शिकायत में मुरादाबाद के कार्यक्रम आयोजक प्रमोद शर्मा ने आरोप लगाया था कि उन्होंने दिल्ली में एक समारोह के लिए सोनाक्षी को आमंत्रित करने के लिए एक कंपनी को 24 लाख रुपए का भुगतान किया था। उन्होंने दावा किया कि अभिनेत्री 'हां' करने के बावजूद नहीं आईं।
 
सोनाक्षी की प्रबंधन कंपनी ने यह कहते हुए आरोपों का खंडन किया है कि आयोजक बार-बार याद दिलाने के बावजूद करार के मुताबिक कार्यक्रम से पहले अभिनेत्री को भुगतान करने में विफल रहा।
 
कटघर के क्षेत्र अधिकारी सुदेश गुप्ता ने कहा कि उपनिरीक्षक अजय पाल सिंह के नेतृत्व में 3 सदस्यीय टीम ने गुरुवार को अपनी पूछताछ के लिए अभिनेत्री के घर का दौरा किया, हालांकि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
 
उन्होंने ट्विटर पर कहा कि अपने बयान पर खरा नहीं उतर सकने वाला एक आयोजक सोचता है कि वह प्रेस में मेरी साफ-सुथरी छवि को खराब कर सकता है। जांच में मैं अपनी तरफ से अधिकारियों का पूरा सहयोग करूंगी। उन्होंने लिखा कि मैं मीडिया से अनुरोध करना चाहूंगी कि इस घटिया आदमी के इन बेतुके आरोपों को हवा न दें। अभिनेत्री के खिलाफ मुरादाबाद के कटघर इलाके में मामला दर्ज किया गया था।
 
इस साल मार्च में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सोनाक्षी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अदालत ने सिन्हा को जांच में पुलिस का सहयोग करने का निर्देश दिया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

केरल में 'सतीशन युग' की शुरुआत: कांग्रेस ने दिग्गज नेताओं को छोड़ क्यों चुना वीडी सतीशन का चेहरा?

मध्यप्रदेश में डेढ़ लाख शिक्षकों को सुप्रीम कोर्ट से झटका, छूट के दायरे से बाहर सभी को पास करना होगा TET

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

देवास में दर्दनाक हादसा, फटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 3 की मौत

LIVE: वीडी सतीशन केरल के नए मुख्‍यमंत्री होंगे

अगला लेख