मंच पर सुअर को मारकर खाया कच्चा मांस, राक्षस का किरदार निभा रहा एक्टर गिरफ्तार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 3 दिसंबर 2024 (08:31 IST)
odisha news in hindi : ओडिशा के गंजम जिले में एक अभिनेता ने मंच पर सुअर को मारकर उसका मांस खाना खासा महंगा पड़ गया। पुलिस ने रामायण में राक्षस की भूमिका निभाने वाले इस 45 वर्षीय रंगमंच अभिनेता गिरफ्तार किया है।
 
अभिनेता बिंबाधर गौड़ा के अलावा, 24 नवंबर को हिन्जिली पुलिस थाना क्षेत्र के रालाब गांव में हुए नाटक के आयोजकों में से एक को भी पशुओं के प्रति क्रूरता और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
 
इस घटना से राज्यव्यापी आक्रोश फैल गया और विधानसभा में इसकी निंदा की गई। भाजपा विधायक बाबू सिंह और सनातन बिजुली ने विधानसभा में इस घटना की कड़ी निंदा की।
 
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं ने भी इसकी निंदा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
 
बेरहामपुर के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सनी खोखर ने कहा कि हम उन लोगों की भी तलाश कर रहे हैं जिन्होंने थिएटर में सांपों को प्रदर्शित किया था। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने हालांकि गिरफ्तार आयोजक का नाम नहीं बताया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

रामदेव की शरबत जिहाद टिप्पणी से हाईकोर्ट नाराज, जानिए क्या कहा?

कभी सूअर के साथ कुश्ती नहीं करनी चाहिए, BJP MP निशिकांत दुबे को तीखा जवाब

ग्वालियर में बनेगा देश का पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन, 27 अप्रैल को इंदौर आईटी कॉन्क्लेव में होगा करार

रामबन त्रासदी के बाद राजमार्ग पर फंसे हजारों यात्री, NGO ने किस तरह दिया सहारा?

CCTV फुटेज में खुद हमला करते दिखे DRDO विंग कमांडर, पुलिस ने बाइक सवार को किया गिरफ्तार

अगला लेख