सरोजिनी हत्याकांड : पिता-पुत्र बोले- इज्जत तो पहले ही चली गई थी, इसलिए उतारा मौत के घाट...

अवनीश कुमार
रविवार, 10 जुलाई 2022 (17:06 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के थाना शिवली के अंतर्गत गुरुवार को सिंहपुर गांव में खेत की जुताई करने पहुंची सरोजिनी का खेत जुताई को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि सरोजिनी के पति दिवारी लाल व उसके पुत्र सत्यम ने लाठी-डंडों से जमकर पीटा और फिर ट्रैक्टर से रौंदकर सरोजिनी की हत्या कर दी थी।

हत्या को अंजाम देने के बाद पिता-पुत्र घटनास्थल से फरार हो गए थे, जिसके बाद से पुलिस लगातार पिता-पुत्र की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को मैथा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया कर लिया। आरोपी पिता-पुत्र की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है।

बेइज्‍जती नहीं कर सके बर्दाश्त : थाना शिवली के सिंहपुर गांव में हुए सरोजिनी हत्याकांड के आरोपी पिता-पुत्र दिवारी लाल व सत्यम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता-पुत्र दिवारी लाल व सत्यम ने पुलिस को बताया कि सरोजिनी पहले से करोमा गांव निवासी अपने प्रेमी हरिओम के साथ रह रही थी।

सरोजिनी के कारण जिल्लतभरी जिंदगी पहले से ही जी रहे थे। इसके बाद भी सरोजिनी ने खेती के लिए थाना दिवस में शिकायत की थी।इस पर लेखपाल राजनारायन ने उसके और सरोजिनी के बीच पंचायत करई थी और सरोजिनी को खेती में भी हिस्सा दे दिया।

पिता-पुत्र दिवारी लाल व सत्यम बोले, इज्जत तो पहले ही चली गई थी लेकिन प्रेमी के साथ मिलकर सरोजिनी ने खेती भी छीन ली थी।पिता-पुत्र दिवारी लाल व सत्यम बोले कि सम्मान के साथ खेती भी जा रही थी।जिसको लेकर खेत जुताई के समय विवाद हो गया था, जिसके चलते पिता-पुत्र दिवारी लाल व सत्यम ने सरोजिनी को मौत के घाट उतार दिया।पिता-पुत्र दिवारी लाल व सत्यम ने पुलिस के सामने कहा कि जो होना था वह हो गया उन्हें कोई भी पछतावा नहीं है।

क्या बोले अधिकारी : सीओ रसूलाबाद आशापाल सिंह ने बताया कि हत्यारोपी दिवारी लाल व सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है।दोनों ही आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कौन है राजनीतिक हिटमैन? स्वाति मालीवाल ने कहा- जिस हद तक गिर सकता है गिर जा

शराब नीति केस में CM केजरीवाल और आम आदमी पार्टी दोनों आरोपी, ED ने दर्ज की चार्जशीट

हिमाचल प्रदेश में BJP का बड़ा एक्‍शन, 2 बागियों को 6 साल के लिए किया बाहर

Lok Sabha Elections : नवी मुंबई में 4000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, 12 सीटों पर 20 मई को होगा मतदान

कार शोरूम गोलीबारी मामले का आरोपी मुठभेड़ में ढेर, दिल्ली पुलिस ने बिछाया था जाल

अगला लेख