Hanuman Chalisa

मूर्तियों की तोड़फोड़ के बाद हुआ था तनाव, हौज़ काज़ी के दुर्गा मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

Webdunia
मंगलवार, 9 जुलाई 2019 (10:49 IST)
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली में हौज़ काज़ी के लाल कुआं इलाके के उस मंदिर में आज नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी, जहां पिछले हफ्ते तोड़फोड़ की गई थी। साथ ही यहां शोभायात्रा और भंडारे का भी आयोजन रखा गया है।

दरअसल, लाल कुआं इलाके में स्कूटर खड़ा करने को लेकर दो व्यक्तियों में हुई लड़ाई ने सांप्रदायिक रंग ले लिया था। निवासियों ने दावा किया कि दुर्गा मंदिर स्ट्रीट समिति मंदिर की मरम्मत का सारा खर्च उठा रही है। मंदिर के पुजारी अनिल कुमार पांडे ने बताया, आज सुबह मंदिर का शुद्धीकरण करने के बाद नई मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।

दुर्गा मंदिर गली के रहने वाले 53 साल के ताराचंद सक्सेना ने बताया कि गली में 35 परिवार रहते हैं, जिन्होंने समिति को रुपए दान दिए हैं। यह मंदिर की मरम्मत में आए सारे खर्च को वहन कर रहा है। किसी भी बाहरी से एक पैसा नहीं मांगा गया है।

सक्सेना ने कहा कि सुबह में मूर्तियों को स्थापित करने के बाद दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के कर्मी अब भी इलाके में तैनात हैं और आज शुद्धीकरण के दौरान भी तैनात रहेंगे।

क्या था मामला : 30 जून को दिल्ली के हौज काजी इलाके में दुर्गा मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी, तोड़फोड़ की गई। मंदिर के पास ही पार्किंग को लेकर संजीव गुप्ता और आस मोहम्मद में झगड़ा हुआ, आस मोहम्मद ने अपने साथियों के साथ संजीव के घर पर पथराव किया। बाद में मामला बढ़ गया और दुर्गा मंदिर पर भी भीड़ ने पथराव किया, जिसमें मंदिर की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा।

सीसीटीवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद दिल्ली पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ा। 2 जुलाई को इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया, बाद में 4 और आरोपी गिरफ्तार किए गए। 5 जुलाई को मामले की जांच के लिए SIT गठित करने की मांग की याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज़ किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

ममता बनर्जी के सांसद भतीजे अभिषेक पर सोनारपुरा में हमला, कपड़े फाड़े, हेलमेट पहनकर बचाई जान

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 'कमिटमेंट नहीं, अब एक्शन का समय', यही है धरती बचाने का सबसे बड़ा संदेश

उज्‍जैन के महाकाल मंदिर में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होते ही हंगामा, कैसे प्रतिबंधित एरिया में पहुंचा कैमरा

अगला लेख