Biodata Maker

बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, प्रशासन पर भड़के भाजपा नेता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 6 नवंबर 2025 (14:23 IST)
Stone pelting on Deputy CM Vijay Sinhas convoy: बिहार के लखीसराय में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब राज्य के उपमुख्‍यमंत्री और भाजपा नेता विजय सिन्हा के काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। गुस्साए सिन्हा ने कहा कि स्थानीय प्रशासन निष्क्रिय बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अब इसी गांव में अनशन करूंगा। 
 
गांव में अनशन करूंगा : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी के गुंडों ने मेरी कार पर पथराव किया। मुझे गांव में नहीं जाने दिया। अब मैं इसी गांव में अनशन करूंगा। सिन्हा ने गुस्से में प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन कायर बना हुआ है। ऐसे प्रशासन पर धिक्कार है। उन्होंने कहा कि यह हमला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गुंडो ने किया है। 
<

#WATCH | Deputy CM Vijay Kumar Sinha speaks to SP on phone, says, "I am here at the village. The crowd is coming closer. Send Special Force here. I will sit here in protest. The SP is so weak and a coward. They are not letting the Deputy CM go in. They have hurled stones and cow… https://t.co/cjcLbn87bv pic.twitter.com/wXB2EczAFN

— ANI (@ANI) November 6, 2025 >
‍सिन्हा के खिलाफ नारेबाजी : एक अन्य जानकारी के मुताबिक राजद समर्थकों ने उपमुख्यमंत्री और लखीसराय निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा की कार को घेर लिया, चप्पल फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। सिन्हा ने कहा कि ये राजद के गुंडे हैं। एनडीए सत्ता में वापसी कर रही है। गुंडे मुझे गांव में जाने नहीं दे रहे हैं। उन्होंने मेरे पोलिंग एजेंट को भगा दिया और उसे वोट नहीं देने दिया। 

खोरियारी गांव में हुआ प्रदर्शन : लखीसराय SP अजय कुमार के अनुसार जब वे सुबह पहुंचे थे, तो सब कुछ शांतिपूर्वक चल रहा था। अब जब डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा आए, तो अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि लोग कच्ची सड़क के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय सिन्हा अपने क्षेत्र के खोरियारी गांव में थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Rahul Gandhi H Files : राहुल गांधी के ब्राजीलियाई मॉडल वाले बम पर BJP ने कहा- वोट तो इटैलियन महिला ने भी डाला था

बेटी को पोर्न दिखाए, बीयर पिलाई और दोस्त से कई बार करवाया रेप, मां और उसके साथी की खौफनाक करतूत

SIR का समर्थन कर रहे हैं राहुल गांधी, वोट चोरी के आरोपों पर चुनाव आयोग ने दागा सवाल

एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP कैसे बना अरबपति?

युगांडा में पैदा हुए भारतीय मूल के मुस्लिम जोहरान ममदानी ने ट्रंप को कैसे दी पटखनी, 2018 में बने थे अमेरिकी नागरिक

LIVE: बिहार में दोपहर 3 बजे तक 54 फीसदी मतदान, बेगुसराय में सबसे ज्यादा वोटिंग

बिहार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, प्रशासन पर भड़के भाजपा नेता

RSS मामले में कर्नाटक सरकार को लगा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

अहमदाबाद में 'दृश्यम', प्रेमी की मदद से पति को टुकड़े कर किचन में दफनाया, जब 14 माह बाद राज खुला तो...

अगला लेख