rashifal-2026

इस खबर पर शायद ही किसी को भरोसा हो...

Webdunia
जलपाईगुड़ी। खबर है ही ऐसी कि किसी को भी भरोसा नहीं हो। बात दरअसल ऐसी है कि जलपाईगुड़ी के एक व्यक्त का दावा है कि उसकी मुर्गी ने एक बार में 13 अंडे दिए हैं। यदि हकीकत में ऐसा है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। 
   
इतना जरूर है कि लोग मुर्गी को देखने आ रहे हैं। इसके साथ सेल्फी भी ले रहे हैं। इसी के चलते इस मुर्गी को किसी स्थानीय सेलिब्रिटी का दर्जा हासिल हो गया है।
 
मुर्गी के मालिक का दावा है कि इसने एक दिन में 13 अंडे दिए हैं, लेकिन पशु विशेषज्ञ और वेटनरी डॉक्टर यह बात मानने को तैयार नहीं है। उनका कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो दुनिया में अपनी तरह का पहला मामला होगा, जो विज्ञान की मान्यताओं को खारिज कर देगा। 
 
फिर तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा। यह मामला जलपाईगुड़ी के पातीराम नाहता इलाके का है। जैसे ही मुर्गी के मालिक ने यह दावा किया कि उसकी मुर्गी ने एक दिन में दो चार नहीं बल्कि 13 अंडे दिए हैं तब से इसकी चर्चा चारों ओर हो रही है। लोग इस मुर्गी को देखने के अलावा मुर्गी और कुछ मुर्गी के अंडों के साथ सेल्फी ले रहे हैं।
 
कथित तौर पर 13 अंडे देने वाली मुर्गी आराम से चहलकदमी कर रही है। फिलहाल तो वह लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। उसके मालिक का कहना है कि मुर्गी ने ये अंडे थोड़ी-थोड़ी देर बाद दिए। ये सभी एक नाप के हैं, लेकिन जो इन बातों को सुन रहा है, वही हैरान हो जाता है। 
 
विज्ञान मानता है कि मुर्गी की एक अंडा देने की प्रक्रिया में कुल 26 घंटे लगते हैं। रिसर्च के अनुसार एक मुर्गियां एक हफ्ते में पांच से छह अंडे ही देती हैं। इसी तरह सालभर में उनका अंडा उत्पादन 200 से 300 के आसपास होता है। हालांकि कनाडा की कुछ मुर्गियों के बारे में माना जाता है कि वे सालभर में 320 से ज्यादा अंडे देती हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

क्‍या महिलाओं को मिलेगा सबरीमाला में प्रवेश, याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

अगला लेख