मुरैना में बड़ा विमान हादसा, वायुसेना के 2 लड़ाकू विमान सुखोई 20 और मिराज 2000 क्रैश

Webdunia
शनिवार, 28 जनवरी 2023 (11:35 IST)
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुरैना में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। अभ्यास के दौरान वायुसेना के 2 लड़ाकू सुखोई 20 और मिराज 2000 विमान क्रैश हो गए। दोनों विमान में 3 पायलट सवार थे। इनमें से 2 को सुरक्षित बचा लिया गया है। इस बीच राजस्थान के भरतपुर में भी वायुसेना का एक विमान क्रैश हुआ है।
 
बताया जा रहा है कि दोनों विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद ही क्रैश हो गए। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयर बेस से उड़ान भरी थी। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे की वजह का पता नहीं चला है।
कितना खतरनाक है मिराज 2000 : भारतीय वायुसेना ने मिराज 2000 पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्‍मद के ठिकानों को बमबारी कर तबाह कर दिया था। मिराज 2000 एक लड़ाकू विमान है। इसकी खास बात यह है कि ये भीतर तक जाकर टारगेट को ध्वस्त करने की क्षमता रखता है। इस विमान का निर्माण फ्रांस की दसॉ एविएशन ने किया है। यह वहीं कंपनी ने जिसने रफाल का निर्माण किया है। अब तक 600 मिराज 2000 विमानों का निर्माण हो चुका है और लगभग 9 देशों में ये सेवा दे रहे हैं।

इससे पहले राजस्थान के भरतपुर जिले में भी शनिवार सुबह वायुसेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख