गुजरात फिर शर्मसार, अब सूरत में उतरवाए 100 महिलाओं के कपड़े

Webdunia
शुक्रवार, 21 फ़रवरी 2020 (16:02 IST)
सूरत। भुज के बाद सूरत में महिलाओं के कपड़े उतरवाने की घटना ने गुजरात को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। ताजा मामला सूरत नगर निगम में ट्रेनी महिला कर्मचारियों के फिजिकल टेस्ट में 100 महिलाओं के कपड़े उतरवाने को लेकर है। सूरत कर्मचारी महामंडल द्वारा आरोप लगाया गया है कि क्लर्क की भर्ती में महिला कर्मचारियों को परमानेंट करने के लिए निवस्त्र कर फिजिकल टेस्ट लिया गया है।
 
महिला कर्मचारियों ने फिजिकल टेस्ट में व्यक्तिगत सवाल करने का भी आरोप लगाया गया है। म्युनिसिपल कमिश्नर को लिखित शिकायत करने पर यह मामला सामने आया है। महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाले कृत्य को लेकर विवाद बढ़ने के बाद स्मीमेर हॉस्पिटल के डीन ने जांच के आदेश दिए है। 
 
सूरत कर्मचारी महामंडल दवारा लिखित अर्जी में आरोप लगाया गया है कि एक कमरे में तकरीबन 10 महिलाओं को निवस्त्र कर फिजिकल टेस्ट लिया गया है। इतना ही नहीं जिस कमरे में टेस्ट चल रहा था उसका दरवाजा भी ठीक से बंद ‍नहीं किया गया। अविवाहित महिलाओं का भी प्रेग्नेंसी टेस्ट लिया गया और व्यक्तिगत सवाल पूछे गए थे। 
 
विवाद बढ़ने से सूरत महानगर पालिका संचालित स्मीमेर हॉस्पिटल के डीन ने कहा कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी बनाई गई है जो कि 15 दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट देगी। हालांकि उन्होंने कहा कि वर्षों से यह फिजिकल टेस्ट चलता आ रहा है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जैसा आरोप लगाया गया है वैसी कोई प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट में नहीं होती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भुज के एक शिक्षण संस्थान में भी पीरियड टेस्ट के नाम पर 68 महिलाओं के कपड़े उतरवाए गए थे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

Live : भाजपा मुख्‍यालय की ओर केजरीवाल का मार्च

operation jhaadu : केजरीवाल ने बताया क्या है PM Modi का AAP को खत्म करने का प्लान?

जमशेदपुर में PM मोदी बोले, कांग्रेस को विकास का क, ख, ग भी नहीं मालूम

अगला लेख