गजब हैं ये 'बाहुबली' महिला इंस्पेक्टर, बेहोश आदमी को कंधे पर उठाकर किया रेस्क्यू...

Webdunia
गुरुवार, 11 नवंबर 2021 (17:22 IST)
चेन्नई। चेन्नई की एक महिला इंस्पेक्टर ने बता दिया कि महिलाएं किसी भी मोर्चे पर कम नहीं हैं। उन्होंने ऐसा काम किया, जिसके चलते पुलिस आयुक्त ने भी उनकी खुलकर प्रशंसा की। 
 
राजेश्वरी नामक इस महिला इंस्पेक्टर ने बेहोश पड़े एक व्यक्ति को अपने कंधे पर उठाकर रेस्क्यू किया और उसे अस्पताल पहुंचाया। उल्लेखनीय है कि चेन्नई में भारी बारिश के चलते स्थिति काफी खराब है। एएनआई द्वारा ट्‍विटर पर साझा किया गया यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। 
<

#WATCH तमिलनाडु: चेन्नई में महिला पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी ने रास्ते पर पड़े एक बेहोश आदमी को कंधों पर उठाकर रेस्क्यू किया और अस्पताल पहुंचाया। pic.twitter.com/jDS9M6Djvw

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 11, 2021 >
चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल ने महिला इंस्पेक्टर की खुले दिल से तारीफ करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर राजेश्वरी हमेशा ही ऐसे काम करती हैं। राजेश्वरी ने चेन्नई के टीपी चतरम में एक कब्रिस्तान में बेहोश पड़े शख्स की मदद की थी। 
 
जिवाल ने कहा कि उन्होंने रास्ते पर पड़े एक बेहोश आदमी को कंधे पर उठाकर उसकी सहायता की। इस आदमी को तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत थी। उसे राजेश्वरी ने अपने कंधों पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख