दरिंदगी की दहला देने वाली कहानी, 79 दिन तक शादीशुदा महिला का रेप करता रहा तांत्रिक

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2022 (17:12 IST)
भुवनेश्वर। ओड़िशा में एक तांत्रिक पर आरोप है कि वह घर के झगड़े सुलझाने की आड़ में एक शादीशुदा महिला के साथ 79 दिन तक बलात्कार करता रहा। महिला ने पुलिस को की गई शिकायत में अपने पति और ससुराल वालों पर भी आरोप लगाए हैं, जो उसे खाने में नशा देकर तांत्रिक के पास छोड़कर आए थे। 
 
पीड़ित महिला का आरोप है कि दहेज को ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसकी शादी 2017 में हुई थी। महिला का कहना था कि दहेज को लेकर परिवार में आए दिन झगड़े होते रहते थे। इसी बीच, झगड़े को दूर करने के लिए पति और उसके परिजनों ने झगड़े दूर करने के लिए एक तांत्रिक से संपर्क किया। महिला के मुताबिक तांत्रिक ने कहा कि कुछ समय के लिए महिला को उसके पास छोड़ दिया जाए तो सब कुछ ठीक हो जाए।
 
महिला ने कहा कि उसने इसके लिए साफ इंकार कर दिया था, लेकिन ससुराल वालों ने उसके खाने नशीला पदार्थ मिला दिया और उसी स्थिति में उसे तांत्रिक के पास छोड़ आए। आंख खुली तो उसने खुद को तांत्रिक के कमरे में पाया, वहीं उसका ढाई साल का बेटा भी था। इसके बाद ही उसके साथ दुष्कर्म का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान महिला और उसके ढाई साल के मासूम बेटे को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। तांत्रिक महिला के बेटे के सामने ही उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। 
 
महिला का कहना था कि एक दिन तांत्रिक अपना फोन भूल गया और महिला ने अपने मायके वालों को फोन लगा दिया। मां-बाप ने जब पुलिस को इसकी खबर दी तो पुलिस ने तांत्रिक के ठिकाने पर छापा मारा। पुलिस ने महिला और उसके बेटे को आजाद करा लिया है, लेकिन तांत्रिक फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

सम्बंधित जानकारी

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

गर्मी का कहर, 20 स्थानों पर पारा 45 के पार, 4 राज्यों में रेड अलर्ट

Live : 12 बजे भाजपा मुख्‍यालय जाएंगे केजरीवाल, भाजपा को दी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में 2 जगह आतंकी हमला, शोपियां में पूर्व सरपंच की हत्या

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

अगला लेख