Festival Posters

फेल होने के बाद गुस्साए छात्रों ने टीचर की पेड़ से बांधकर पिटाई की

Webdunia
बुधवार, 31 अगस्त 2022 (22:36 IST)
दुमका। Jharkhand News : झारखंड में दुमका के एक गांव में कम नंबर आने पर एक स्कूल के छात्रों ने शिक्षकों को पेड़ से बांधकर उनकी जमकर पिटाई कर दी।  दुमका जिले के गोपीकांदर पहाड़िया आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा में साइंस की प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल होने से गुस्साए छात्रों ने टीचर कुमार सुमन, स्कूल के हेडक्लर्क लिपिक सुनीराम चौड़े और अचिंतो कुमार मल्लिक को आम के पेड़ में बांधकर बुरी तरह पीटा। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
दुमका के गोपीकंदर के ब्लॉक शिक्षा एक्सटेंशन अधिकारी सुरेंद्र हेबराम ने कहा कि हमें घटना की जानकारी मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हेबराम ने कहा कि हमने शिक्षकों से बात भी की है। उन्होंने कहा कि जब हम वहां पहुंचे तो छात्रों ने कहा कि उन्हें प्रैक्टिकल में बहुत कम अंक दिए गए और उन्हें अपने शिक्षकों से पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं मिली।
 
26 अगस्त की है घटना : झारखंड में यह घटना दुमका के हाईस्कूल गोपीकांदर की है। दरअसल 26 अगस्त को 9वीं क्लास का रिजल्ट जारी हुआ था। इसमें 9वीं कक्षा के 11 छात्र फेल हो गए थे। इसी वजह से नाराज छात्र ग्रुप बनाकर स्कूल के टीचर कुमार सुमन और क्लर्क सोनेराम के पास पहुंचे और प्रैक्टिकल में दिए गए कम अंक मिलने पर पेपर दिखाने की जिद की। ऐसा करने से मना करने पर छात्र गुस्से में आए पेड़ से बांधकर कथित तौर से पिटाई भी की। इन 11 छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बढ़ाया गन्ने का MSP

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान, भारत के लिए क्यों खास है यह फाइटर प्लेन?

LIVE: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को बताया भारत की कठपुतली, तालिबान सरकार को दी चेतावनी

चक्रवात मोंथा ने बदला मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

अगला लेख