मेरठ में वीभत्स हत्याकांड, 15 टुकड़ों में मिला महिला का धड़, सिर गायब

हिमा अग्रवाल
सोमवार, 26 अक्टूबर 2020 (21:32 IST)
मेरठ। उत्तर-प्रदेश में महिला सुरक्षा और शक्तिकरण के लिए तमाम थानों में सुनवाई के लिए अलग से सैल खोले गए है लेकिन मेरठ में नारी सुरक्षा के तमाम दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। यहां लगभग 35 वर्षीय एक महिला के 15 टुकड़े प्लास्टिक की बोरी में भरकर कूड़े के ढेर पर फेंक दिए गए। महिला की पहचान छुपाने के लिए हत्यारे उसका सिर भी अपने साथ ले गए और उसे कहीं और जाकर फेंक दिया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
 
मामला लिसाड़ी गेट थाना फेतल्लहपुर क्षेत्र का है। यहां सौ फुटा रोड पर फातिमा कॉलोनी है, जहां आज शाम बच्चे खेल रहे थे, तभी उनकी नजर श्मशान और कब्रिस्तान के बीच में कूड़े के ढेर पर पड़ी, जहां कुत्ते धड़ को खींच रहे थे। इसे देखकर बच्चे चिल्लाए और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। कूड़े के ढेर से बदबू उठ रही थी। बोरे में एक नग्न महिला के 15 टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने जब छानबीन शुरू हुई तो उसे कूड़े के ढेर पर ही प्लास्टिक का कट्टा (बोरी) मिला। पुलिस ने कट्टे को खोला तो उसमें शरीर के अन्य टुकड़े मिले। महिला की हत्या वीभत्स तरीके से कि गई है और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए लाश के लगभग 15 टुकड़ों किए गए और बोरे में बंद करके कूड़े के ढेर पर फेंक दिए। हालांकि लाश का सिर गायब है और मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
 
पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड को किसी परिचित द्वारा अंजाम दिया है, और महिला की पहचान छुपाने के लिए हत्या कहीं करके शव को यहां फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया है। मृतक महिला और हत्यारे की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाल रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख