suvichar

यूपी में आकाशीय बिजली का कहर, 7 जिलों में 20 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 21 जुलाई 2019 (22:44 IST)
लखनऊ। उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर तेज बरसात ने फौरी राहत दी हालांकि 7 जिलों में बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 20 लोगों की मृत्यु हो गई।
 
कानपुर, झांसी, रायबरेली,जालौन और फतेहपुर समेत कुछ अन्य स्थानो पर जोरदार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई हालांकि बाद में धूप खिलने से चिपचिपी गर्मी से लोगबाग बेहाल नजर आए। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाओं में कानपुर में 7, रायबरेली में 2 तथा जालौन एवं चित्रकूट में 1-1 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। इनके अलावा झांसी में 4, हमीरपुर में 3 तथा फतेहपुर में 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।
 
मौसम विभाग के अनुसार बारिश का यह दौर कम से कम अगले 48 घंटो तक जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों पर मध्यम जबकि इक्का दुक्का इलाकों में भारी बारिश के आसार है।
 
सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होने दिवंगत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित करने के निर्देश दिए है। घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश देते हुए कहा है कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ है और उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात बजट 2026: वित्त मंत्री कनुभाई देसाई का 'ऐतिहासिक' पंचक; 4 लाख करोड़ के बजट से 'कॉमनवेल्थ' के सपनों को मिलेंगे पंख

दुनियाभर में YouTube सर्वर डाउन, 1 घंटे बाद सेवाएं बहाल, करोड़ों यूजर्स प्रभावित

AI Impact Summit : PM मोदी ने सर्बियाई राष्ट्रपति वुसिक की तारीफ की, बताया क्यों खास है यह समिट

Mohan Bhagwat : हिन्दू 3 बच्चे पैदा करें, RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान, घर वापसी का काम तेज होना चाहिए

मध्यप्रदेश का आर्थ‍िक सर्वेक्षण 2025-26: सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 11.14 प्रतिशत वृद्धि

अगला लेख