Festival Posters

भगवा मेरा पसंदीदा रंग, किसी लॉन्ड्री में धुलाई से यह नहीं जाएगा : उद्धव

Webdunia
शुक्रवार, 29 नवंबर 2019 (21:36 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस और राकांपा के साथ गठजोड़ कर मुख्यमंत्री बने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि भगवा उनका ‘पसंदीदा रंग’ है और यह ‘किसी भी लॉन्ड्री में धुलाई से जाएगा नहीं।’
 
दरअसल, शिवसेना के कांग्रेस और राकांपा से हाथ मिलाने के बाद भाजपा उस पर निशाना साध रही है और हिंदुत्व को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठा रही है।
 
यहां मंत्रालय में मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभालने के बाद उनके द्वारा पहने गए भगवा रंग के कुर्ते के बारे में एक सवाल के जवाब में ठाकरे ने रहस्यमय तरीके से कहा कि यह (भगवा) उनका पसंदीदा रंग है जो किसी भी लॉन्ड्री में धुलाई से जाएगा नहीं।
 
ठाकरे ने यह भी कहा कि वह अनपेक्षित रूप से मुख्यमंत्री बने लेकिन वह इस जिम्मेदारी से भागना नहीं चाहते थे। उन्होंने अपने पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के उस बयान को लेकर उन पर तंज किया जिसमें भाजपा नेता ने कहा था, मैं फिर से आऊंगा (मुख्यमंत्री के तौर पर)। लेकिन मैंने यह घोषणा नहीं की थी, मैं मुख्यमंत्री बनूंगा।
 
इस दौरान उद्धव ठाकरे के साथ उनके बेटे और विधायक आदित्य ठाकरे भी मौजूद थे। उद्धव ने कहा कि वह प्रदेश के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिसका जन्म मुंबई में हुआ। उन्होंने कहा कि वह शहर का विकास सुनिश्चित करने के लिए योजनाओं पर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार करदाताओं की एक-एक पैसे के लिए जवाबदेह होगी।
 
ठाकरे ने पत्रकारों के उस सवाल का भी सीधा जवाब नहीं दिया, जिसके तहत उनसे पूछा गया था कि क्या वह दक्षिण मुंबई स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास ‘वर्षा’ में रहने जाएंगे। दरअसल, अभी वह उपनगरीय बांद्रा स्थित अपने आवास ‘मातोश्री’ में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों से मिलने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए जो कुछ भी करना होगा, वह करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

Bengal Election 2026: बीजेपी ने कसी कमर, 111 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी; रूपा गांगुली और प्रियंका टिबरेवाल पर फिर खेला दांव

Share Bazaar में हाहाकार, Sensex 2497 अंक फिसला, Nifty भी 776 अंक लुढ़का

Iran war : डरने की बजाय और आक्रामक हो गया ईरान, सऊदी-कुवैत-कतर की रिफाइनरियों पर हमले, उठने लगे आग और धुएं के गुबार

सभी देखें

नवीनतम

US-Iran war : ईरान ने किया US के F-35 फाइटर जेट पर हमले का दावा, अमेरिका ने बताया इमरजेंसी लैंडिंग

क्या उलझ गया US, डोनाल्ड ट्रंप को क्यों महंगी पड़ रही है लड़ाई, क्या ईरान को लेकर अमेरिका-इजराइल के रास्ते हुए अलग

योगी सरकार की नीतियों से महिला उद्यमिता को मिली ताकत

'नन्ही कली' कार्यक्रम में मैरीकॉम का बड़ा बयान: "बेटियों को सम्मान देना ही देश की असली तरक्की

Iran Crisis के बीच भारत का बड़ा फैसला, रूस से भी खरीदेगा LPG, MEA ने बताया- 9000 से ज्यादा भारतीय थे ईरान में

अगला लेख