Festival Posters

हरियाणा में नाबालिग भतीजी को चाचा ने 2 लाख रुपए में बेचा

Webdunia
गुरुवार, 3 जनवरी 2019 (00:03 IST)
भिवानी। हरियाणा के भिवानी जिले में रहने वाले ओडिशा के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भतीजी को जिले के चेजारन ढाणी गांव निवासी संदीप को कथित रूप से 2 लाख रुपए में बेचने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि संदीप ने उसके साथ जबरन विवाह कर लिया तथा घर में ही बंधक बना लिया।
 
पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के हवाले से बताया कि उसका यौन शोषण भी किया गया। घर की खिडक़ी खुली रहने पर पीड़िता ने छत से छलांग लगा दी। इस  घटना में उसकी टांगें टूट गई। एक राहगीर महिला ने उसकी मदद की और पुलिस को इसकी सूचना दी।
 
उन्होंने बताया कि चाईल्ड वेल्फेयर काउंसिल और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है तथा पीडिता को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है, जहां  उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता से जब इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वह मूल रुप से ओडिशा की रहने वाली है तथा पिछले दो माह से कैद में थी। 
 
लडकी ने आरोप लगाया कि उसके बड़े पापा (चाचा) ने उसे कथित रूप से दो लाख रुपए में संदीप को बेच दिया और उसने उसके साथ एक धर्मशाला में जबरन  विवाह कर लिया तथा उसके साथ बलात्कार किया। 
 
युवती ने बताया कि उसने आजाद होने के कई प्रयास किए लेकिन उसे एक कमरे में बंद करके रखा जाता था। उसने बताया कि उसे खाना पीना भी बहुत कम  दिया जाता था और हर समय उस पर नजर रखी जाती थी। 

सम्बंधित जानकारी

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सीएम डॉ. मोहन ने उठाया बड़ा कदम, खाड़ी देशों में रह रहे एमपी के निवासियों के लिए नई दिल्ली में 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

अगला लेख