Biodata Maker

उत्तरप्रदेश में नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर झोलाछाप डॉक्टर ने किया दुष्कर्म

Webdunia
रविवार, 11 नवंबर 2018 (13:04 IST)
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर ने अपने क्लिनिक पर काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी को कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
 
 
पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि खजुरिया नगला में रहने वाली एक महिला घटिया घाट फर्रुखाबाद में एक झोलाछाप डॉक्टर विनोद कुशवाहा के यहां मरीज आदि ले जाती है। गत 7 नवंबर को आरोपी उस महिला के घर आया और उसकी 16 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गया।
 
सूत्रों ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी के क्लिनिक पर मां-बेटी का आना-जाना था इसलिए किशोरी उसके साथ चली गई। उसने घटिया घाट स्थित अपने क्लिनिक पर ले जाकर किशोरी को बंधक बनाया और उसके साथ दुराचार किया।
 
उन्होंने बताया कि आरोपी डॉक्टर किशोरी को अगले दिन सुबह बघार पुल पर छोड़कर भाग गया। पुलिस अधीक्षक एस. चिनप्पा के आदेश पर शनिवार शाम इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

क्या इजराइल के दबाव में अमेरिका ने ईरान पर किया हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने किया अगले प्लान का खुलासा

Assam Election 2026 : कांग्रेस की पहली सूची में बड़े नामों पर दांव, 42 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

योगी सरकार की अनूठी पहल, गोबर की राख और फूलों से बनी होली, यूपी की महिलाओं को मिला बंपर रोजगार

UP में खेती बनी मुनाफे का सौदा, 156 एग्री स्टार्टअप्स बदल रहे किसानों की तकदीर, ऐसे बढ़ रही कमाई

Gulf Crisis के बीच दोस्त ने निभाया फर्ज, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, रूस ने भारत को की पेशकश

अगला लेख