नाबालिग लड़की से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में 8 गिरफ्तार

Webdunia
रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (20:25 IST)
गया। बिहार में गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।
 
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 25 अगस्त को जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सूढ़ेरी गांव स्थित शंकर यादव के अर्द्धनिर्मित मकान में एक नाबालिग अपने प्रेमी के साथ आई थी। इसी दौरान कुछ मनचले युवक ने लड़की के साथ मारपीट की और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। इसके साथ ही युवकों ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का वीडियो तैयार कर उसे वायरल कर दिया था।
 
मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी टीम ने शनिवार को रात सूढ़ेरी गांव से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उसे भी बरामद कर लिया गया है। अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि इस मामले में 2 और आरोपी शामिल थे, जो अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस दोनों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख