आगरा में तेजी से फैल रहा वायरल बुखार, डेंगू के मरीजों की बढ़ रही संख्‍या

Webdunia
शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (23:15 IST)
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में वायरल बुखार के साथ डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और गुरुवार को 22 नए मरीज मिले हैं। इनमें 11 मरीज आगरा के हैं बाकी अन्य जिलों के रहने वाले हैं। सभी का इलाज यहां के अस्पतालों में चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि आगरा में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है और गुरुवार को सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती 22 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है, इसमें सर्वाधिक 11 आगरा के हैं।

इस संबंध में जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह ने कहा, सितंबर माह में केस आना शुरू हुए और आसपास के जिलों में भी केस बढ़े हैं, हमारी रणनीति के अनुसार, जहां से भी एक केस आता है अलग से स्वास्थ्य विभाग की टीम, रूरल एरिया में ग्राम विकास की टीम और अरबन एरिया है तो वहां नगर निगम की टीम 24 घंटे सक्रिय रहकर साफ-सफाई करती है।

सिंह ने कहा कि प्रयास है कि कलस्टर न बन पाए। उन्होंने कहा कि अभी तक 100 मामले सामने आए हैं, जिसमें एक की डेंगू से मौत हुई है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख