Dharma Sangrah

पंजाब, हरियाणा में कई जगह बारिश, धूलभरी धुंध से राहत

Webdunia
शनिवार, 16 जून 2018 (16:40 IST)
चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों तथा चंडीगढ़ में शनिवार को बारिश हुई, जिससे पिछले तीन दिन से क्षेत्र में छाई धूलभरी धुंध छंट गई और कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हुईं उड़ानें भी शुरू हो गईं। बारिश बीती मध्य रात्रि शुरू हुई और इस कारण धूलभरी धुंध छंट गई जिसकी वजह से दोनों राज्यों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित था।


पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश के साथ ही चंडीगढ़ में भी आज भारी बारिश हुई। इस कारण लोगों को धूलभरी धुंध और उमसभरे मौसम से राहत मिली। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बारिश के बाद तापमान में कई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

चंडीगढ़ अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के अधिकारियों ने बताया कि धूलभरी धुंध के चलते कम दृश्यता की स्थिति थी जिससे उड़ानों पर बुरा असर पड़ा था। बारिश से धुंध छंटने के साथ ही प्रभावित उड़ान परिचालन आज से शुरू हो गया।
पिछले दो दिन में कम दृश्यता के चलते ज्यादातर उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में धूलभरी धुंध के चलते पिछले तीन दिनों में वायु गुणवत्ता पर भी बुरा असर पड़ा था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

चुनाव जीतते ही एक्शन में भाजपा, आरके सिंह पर गिरी गाज

Srinagar Blast : पुलिस स्टेशन के पास धमाके से कई घर क्षतिग्रस्त, करोड़ों का नुकसान

मध्यप्रदेश भाजपा ने 13 संभाग प्रभारियों को सौंपी जिम्मेदारी, SIR का जिम्मा पहली चुनौती

अगला लेख