Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : महाराष्ट्र में मानसून फिर सक्रिय, अगले 4-5 दिन में होगी बारिश

Webdunia
शुक्रवार, 9 जुलाई 2021 (01:18 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में लंबे अंतराल के बाद, अगले चार से पांच दिन में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है क्योंकि दक्षिण पश्चिमी मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई।

मुंबई और आसपास के इलाकों में गुरुवार की सुबह से हल्की बारिश हुई। आईएमडी मुंबई की उप निदेशक शुभांगी भुटे ने बताया कि मानसून फिर से सक्रिय हो गया है क्योंकि दबाव, हवा की दिशा और गति इसके अनुकूल है और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।

उन्होंने कहा, इसके चलते, पूरे महाराष्ट्र में अगले चार से पांच दिन अच्छी बारिश होगी और कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ बारिश होगी। महाराष्ट्र में मानसून का आगमन जून के पहले सप्ताह में हुआ था और नौ जून को यह मुंबई पहुंचा था। कई दिनों तक बारिश होने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में केवल छिटपुट बारिश हुई थी।

मुंबई में सुबह साढ़े आठ बजे आंधी और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई और कुछ घंटे बाद शाम को फिर पानी बरसा जिससे लोगों को उमस से राहत मिली।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Electric scooter खरीदने से पहले जान लें कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? रेंज, चार्जिंग और लाइफ में कितना फर्क और कैसे करें चेक

सिया गोयल का वो खौफनाक कबूलनामा और बेकरी-ड्राई फ्रूट्स वाले इश्क की इनसाइड स्टोरी!

जमीन के मामले पर बीजेपी का कांग्रेस पर काउंटर अटैक, खडगे परिवार पर लगाए जमीन घोटाला का आरोप

Boss Scam Alert: WhatsApp पर आए ऐसा मैसेज तो भूलकर भी न खोलें फाइल, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

Mumbai Rain : मुंबई में मानसून का तांडव, 24 घंटे में 340 मिमी बारिश, सड़कें डूबीं, ट्रेनें प्रभावित, IMD ने जारी की चेतावनी

सभी देखें

नवीनतम

Passport : 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानिए नई दरें

कैफे में रची गई साजिश, CCTV से खुली पोल, एक बॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर हुआ केतन का मर्डर

Raja Bhaiya : बंदर की बरसी और मुहर्रम, कुंडा विधायक राजा भैया और उनके पिता क्यों हुए हाउस अरेस्ट? किले के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, पढ़िए क्या है पूरा मामला

Passport : क्या पासपोर्ट भी नागरिकता का सबूत नहीं? जानिए भारत में कौन-से दस्तावेज साबित करते हैं आपकी पहचान

50000 से कम में मिल रहा है यह शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में पूरे दिन का सफर

अगला लेख