पश्चिम बंगाल में 3 जिलों में बिजली गिरने से 20 लोगों की मौत

Webdunia
सोमवार, 7 जून 2021 (21:33 IST)
कोलकाता। दक्षिण बंगाल के 3 जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि मुर्शिदाबाद और हुगली में नौ-नौ लोगों तथा पूर्वी मेदिनीपुर जिले में दो लोगों की मौत हो गई।
 
उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन और लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर के बाद से भारी बारिश हुई, जिसे मौसम कार्यालय ने मानसून पूर्व बारिश बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में आकाशीय बिजली से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। इस हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की कामना भी की है।

गृह मंत्री शाह ने ट्वीट किया कि पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से लोगों के मरने की घटना काफी दुखदायी है। मृतकों के परिजन से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख