Biodata Maker

योगी बोले, लाल टोपी वालों को जनता देगी जवाब

Webdunia
गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018 (15:50 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष के व्यवहार को अमर्यादित और अराजक बताते हुए कहा है कि समय आने पर लाल टोपी पहनने वालों को जनता जवाब देगी।
 
राज्यपाल राम नाईक के अभिभाषण के समाप्त होने के बाद योगी ने सदन के बाहर पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और विपक्ष के अन्य लोगों ने सदन में अव्यवस्था और अराजकता का माहौल बना दिया था। विपक्ष का यह रवैया लोकतंत्र को कमजोर करने वाला और कमजोर की आवाज दबाने वाला है।
 
योगी ने कहा कि विपक्ष का सदन में गुब्बारा उड़ाना, कागज के गोले बनाकर फेंकना अमर्यादित और निंदनीय है। विपक्ष को अपने आचरण में सुधार लाना चाहिए। आचरण में सुधार नही लाएंगे तो जनता लाल टोपी पहनने वालों को जवाब देगी।
 
दूसरी ओर, सपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि लाल टोपी पहनने वालों ने स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ी थी, जबकि भगवा वालों ने अंग्रेजों का साथ दिया था। लाल टोपी समाजवाद का प्रतीक माना जाता है। सपा के लोग लाल टोपी पहनते हैं। भगवा रंग को भाजपा के लोग प्राथमिकता देते हैं।
 
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सदन में कागज के गोले फेंके जाने को उन्होंने देखा ही नहीं। मेरी नजर में तो ऐसा कुछ हुआ ही नहीं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

होली पर बदलेगा मौसम: इन राज्यों में बारिश, दिल्ली-एमपी में बढ़ेगी गर्मी

अगला लेख