योगी अब बदलेंगे लखनऊ जू का नाम, नवाब वाजिद अली शाह की जगह होगा अटल बिहारी वाजपेयी प्राणी उद्यान

Webdunia
मंगलवार, 13 नवंबर 2018 (11:24 IST)
उत्तप्रदेश प्रदेश की योगी सरकार इलाहाबाद, फैजाबाद और लखनऊ के इकाना स्टेडियम का नाम बदलने के बाद लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदलने की तैयारी में है। लखनऊ चिड़ियाघर का नाम नवाब वाजिद अली शाह की जगह अटल बिहारी वाजपेयी प्राणी उद्यान हो सकता है। इसके बारे में जल्द ही घोषणा हो सकती है।

इकाना स्टेडियम के बाद राजधानी को अटल नाम की यह दूसरी सौगात मिल सकती है। खबरों के मुताबिक आगामी 25 दिसंबर को अटल जयंती पर लखनऊ के चिड़िया घर का नाम बदल सकता है। गौरतलब है कि 2015 में अखिलेश सरकार ने लखनऊ चिड़िया घर का नाम बदलते हुए अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान कर दिया था। लखनऊ जू में हर वर्ष करीब 13 लाख दर्शक आते हैं।

यह तीसरा मौका होगा जब लखनऊ चिड़िया घर का नाम बदला जा रहा है। लखनऊ चिड़िया घर को 1921 में अंग्रेजी हुकूमत में बनाया गया था। इसका नाम इंग्लैंड के तत्कालीन राजकुमार के नाम पर प्रिंस ऑफ वेल्स जूलॉजिकल गार्डेन रखा गया था। आजादी के बाद करीब 80 साल बाद जू का नाम 4 जून, 2001 को बदलकर लखनऊ प्राणी उद्यान कर दिया गया। इसके बाद मार्च 2015 में अखिलेश सरकार में इसका नाम अवध के अंतिम नवाब के नाम पर कर दिया गया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 40 करोड़ की 4 किलोग्राम कोकीन जब्त, 1 यात्री गिरफ्तार

दक्षिण पश्चिमी नाइजर में आतंकवादियों के हमले में 2 भारतीयों की मौत, 1 अगवा

अपराध की दुनिया का सबसे करीबी दोस्‍त शेरू कैसे बन गया चंदन मिश्रा का जानी दुश्‍मन, सरेआम हत्‍या से बिहार में बवाल

अजमेर शहर में जल प्रलय, सड़कों पर लोग बहते दिखे, शहर की गलियां नदी बन गई

'सामना' में बोले उद्धव ठाकरे, ठाकरे सिर्फ एक ब्रांड नहीं बल्कि महाराष्ट्र की पहचान

अगला लेख