Dharma Sangrah

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (15:30 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami: उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के 13 जिलों में 13 आदर्श संस्कृत ग्रामों की स्थापना की जा रही है।
 
मुख्‍यमंत्री धामी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा- यह गांव न केवल संस्कृत भाषा और भारतीय सनातन संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन का केंद्र बनेंगे, बल्कि यहां शिक्षा, परंपरा, योग, आयुर्वेद, शोध, सांस्कृतिक उत्सवों और आध्यात्मिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।
 
सख्त भू-कानून : धामी ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि प्रदेश में जमीन की अनियंत्रित खरीद-फरोख्त पर प्रभावी नियंत्रण और देवभूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त भू-कानून लागू किया है। यह एक ऐसा निर्णायक कदम है, जो उत्तराखंड की पहचान, हितों और भविष्य की रक्षा की मजबूत गारंटी बनकर उभरा है।
 
उन्होंने कहा कि 25 वर्षों में उत्तराखंड ने सतत प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं और प्रदेश एक बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम सभी का कर्तव्य है कि इस विकास यात्रा में सक्रिय सहभागी बनकर “विकसित उत्तराखंड” के संकल्प को साकार करें।
<

शासकीय आवास पर श्री जय सिंह रावत जी द्वारा रचित उत्तराखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक “उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास” का विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @BSKoshyari जी एवं श्री… pic.twitter.com/A9N10MZ4gX

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 22, 2025 >
पुस्तक का विमोचन किया : मुख्‍यमंत्री धामी ने अपने शासकीय आवास पर जय सिंह रावत द्वारा रचित उत्तराखंड के राजनीतिक, प्रशासनिक एवं क्रमिक विकास पर आधारित महत्वपूर्ण पुस्तक 'उत्तराखंड राज्य का नवीन राजनीतिक इतिहास' का विमोचन किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी एवं कांग्रेस नेता हरीश रावत भी मौजूद थे। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

SIR ने बढ़ाया दर्द, MP में दो BLO की मौत, एक BLO छह दिनों से लापता, आखिर क्‍या है रहस्‍य?

ट्रंप के पीस प्लान ने बढ़ाई जेलेंस्की की मुश्‍किल, जानिए क्या कहा?

दिल्ली-NCR में मौसम की डबल मार, प्रदूषण के साथ ठंड ने किया परेशान

ग्रेच्युटी, सेहत से लेकर सैलरी तक लेबर कोड की 10 खास बातें

अगला लेख