Biodata Maker

निफ्टी 26000 हजार पार, सेंसेक्स 85200 पार, क्या रुपया बिगाड़ेगा बाजार की चाल?

नृपेंद्र गुप्ता
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (15:25 IST)
Share market review Market ki Baat : शेयर बाजार में निवेशकों के लिए नवंबर का तीसरा हफ्ता भी सकारात्मक ही रहा। इस हफ्ते शेयर बाजार 3 हरे निशान में रहा। 2 दिन बाजार में गिरावट की स्थिति दिखाई दी। इस हफ्ते सेंसेक्स 668 अंक बढ़ा तो निफ्टी में भी 155 अंकों की बढ़त दिखाई दी। हालांकि बाजार रेंज बाउंड बने हुए हैं। अब निवेशकों की नजर रुपए की चाल पर भी है। जानिए मार्केट ट्रेड और निवेशकों के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह।
 
कैसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की चाल : हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 388 अंक की बढ़त के साथ 84,951 पर बंद हुआ, निफ्टी 103 अंक चढ़कर 26013 पर पहुंच गया। मंगलवार को सेंसेक्स 278 अंकों की गिरावट के साथ 84,673 अंकों के स्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 103 अंक गिरकर 25,910 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
 
आईटी और सरकारी बैंकों के शेयरों में तेजी से बुधवार को सेंसेक्स 85000 पार हो गया। सेंसेक्स 513.45 अंक चढ़कर 85,186.47 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 143 अंक की बढ़त में 26,053 अंक पर बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स 446 अंक चढ़कर 85,633 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 139 अंक की बढ़त दिखाई दी। हफ्ते एक आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। 400 अंकों की गिरावट के बाद भी सेंसेक्स 85200 और निफ्टी 26,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।
 
इन फैक्टर्स से तय हुई बाजार की चाल : विदेशी निवेशकों की शेयर बाजार से निकासी जारी है। रुपए भी लगातार कमजोर रहा है। भारत में पीएमआई डटा कमजोर रहने से भी बाजार सेंटिमेंट नकारात्मक हुआ है। गुरुवार तक बाजार की चाल ठीक थी लेकिन शुक्रवार को कमजोर वैश्विक रुझानों ने बाजार में मुनाफावसूली की धारणा को बढ़ाया।
 
क्या कहते हैं एक्सपर्ट : शेयर बाजार विशेषज्ञ योगेश बागौरा ने कहा किŠ इस बार पीएमआई डाटा खराब आया है। रुपया ऑल टाइम लो पर पहुंच गया। हालांकिŠ रिजर्व बैंक ने 89.5 रुपए पर डॉलर बेचकर रुपए के संभालने का प्रयास किŠया। ट्रेड डील में देरी से व्यापार घाटा बढ़ रहा है। यह सब बातें बाजार में नकारात्मक धारणा बढ़ा रही है। 
उन्होंने कहा कि भारत ने रूसी तेल की खरीदी कम कर दी है। इससे अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ के हटने की भी संभावना बढ़ रही है। ट्रंप अगर इस तरह का कोई फैसला करते हैं तो यह बाजार के लिए सकारात्मक रहेगा। अगर रूस यूक्रेन युद्ध के खत्म होता है तो क्रूड के दाम भी कम होंगे। इससे भी शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ेगी। अगर निफ्टी 26,300 के ऊपर बंद होता है तो इसमें तेजी आने की संभावना है। अगर यह गिरता है तो 25700 से 25800 तक पहुंच सकता है।  
 
कैसी रही फिजिक्सवाला आईपीओ की लिस्टिंग : फिजिक्सवाला के शेयर एनएसई पर 145 प्रति शेयर पर सूचीबद्ध हुए, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 33.03% का प्रीमियम दर्शाता है। बीएसई पर, शेयर 143.10 प्रति शेयर पर ट्रेडिंग शुरू हुए, जो 31.28% का प्रीमियम दर्ज कर रहा है। लिस्टिंग के समय कंपनी का बाजार पूंजीकरण 40,922.20 करोड़ था। इस सप्ताह एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजी और गेलार्ड स्टील के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले। मीशो का आईपीओ भी दिसंबर की शुरुआत में आने वाला है।
 
रीट को बाजार सूचकांक में शामिल करने की तैयारी : सेबी प्रमुख तुहिनकांत पांडे ने कहा किŠ बाजार नियामक सेबी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) को बाजार सूचकांक में शामिल करने की तैयारी में है। इस कदम से इन निवेश साधनों के लिए नकदी काफी बढ़ने की उम्मीद है। 
 
म्यूचुअल फंड पर बड़ा फैसला : भारतीय पूंजी बाजार में पारदर्शिता और तरलता बढ़ाने के लिए सेबी ने अहम बदलाव किया है। अब म्यूचुअल फंड कंपनियां आईपीओ से पहले शेयर खरीद नहीं सकेंगी, लेकिन एंकर राउंड में उनकी भागीदारी को हरी झंडी मिल गई है। इसे आईपीओ के मूल्यांकन में पारदर्शिता लाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।
 
अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नाइजीरिया में स्‍कूल पर हमला, 200 से ज्‍यादा छात्रों को बनाया बंधक, इलाके में दहशत का माहौल

10 राज्य, 36 नदियां, 391 स्थान, राम वन गमन पथ पर 8900 किमी की रोमांचक यात्रा

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

निफ्टी 26000 हजार पार, सेंसेक्स 85200 पार, क्या रुपया बिगाड़ेगा बाजार की चाल?

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

अगला लेख