Biodata Maker

Sawan Somvar 2024: सावन में कौन-से 5 पौधों को लगाने से प्रसन्‍न होते हैं महादेव, जानिए क्या है धार्मिक महत्व

इन पौधों को लगाना माना जाता है शुभ, साथ ही घर आती है पॉजिटिव एनर्जी

WD Feature Desk
मंगलवार, 16 जुलाई 2024 (15:35 IST)
shravan month 2024

Sawan 2024: सावन के महीने में हर तरफ हरियाली नज़र आती है। भगवान शिव को भी हरियाली बहुत पसंद है, इसलिए सावन के महीने में हरे-भरे पौधे लगाना बहुत शुभ माना जाता है।
हिन्दू शास्‍त्रों में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जो भगवान शिव को अति प्रिय हैं और इन्हें लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि आती है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं कि सावन में कौन से पौधे लगाने चाहिए।ALSO READ: Sawan somwar 2024: सावन 2024 में इस बार 4 नहीं 5 सोमवार के साथ दुर्लभ संयोग, जानें तारीख

शमी का पौधा
सावन के महीने में शमी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। शमी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। शमी का पौधा भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। सावन में इस पौधे को लगाने से शिवजी की कृपा आपको प्राप्‍त होती है। इस पौधे को लगाने से सकारात्‍मक ऊर्जा प्राप्‍त होती है। इस पौधे को लगाने के लिए सबसे शुभ दिशा उत्‍तर और उत्‍तर-पूर्व मानी गई है।

बेल का पौधा
भगवान शिव को बेलपत्र सबसे प्रिय होता है। सावन के महीने में इस पौधे को लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और मां लक्ष्‍मी का आगमन होता है। बेलपत्र के पौधे की छांव में शिवलिंग को स्‍थापित करके रोजाना जलाभिषेक करने से आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती और मां लक्ष्‍मी की कृपा भी उस घर पर बनी रहती है।
केले का पेड़
सावन में इस बार केले का पेड़ लगाना भी शुभ फल देने वाला माना जा रहा है। सावन में इस बार अधिकमास होने की वजह से भगवान विष्‍णु की पूजा करना भी बेहद शुभफलदायी माना जा रहा है। केले का पेड़ भगवान विष्‍णु को सबसे प्रिय होता है। इसलिए सावन के महीने में केले का पेड़ भी लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में बरकत आती है और धन की समस्‍याएं दूर होती है।

आंकड़े का पौधा
भगवान शिव को आंकड़े का फूल बहुत प्रिय होता है। यह बैंगनी और सफेद रंग के होते हैं। सावन में इसे भी लगाना चाहिए। इस पौधे में भगवान शिव का वास माना जाता है। घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है और आपके घर में सुख समृद्धि प्राप्‍त होती है।

तुलसी का पौधा
सावन में तुलसी का पौधा लगाने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न होती है और घर में धन की आवक बढ़ती है। तुलसी के पौधे को लगाने से आपके घर में धन वृद्धि होती है। मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए रोजाना तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक की पौराणिक कथा: क्यों माने जाते हैं ये 8 दिन अशुभ?

Holashtak 2026: होलाष्टक कब शुरू होगा और कब होगा समाप्त, क्या करें और क्या नहीं?

2026 में कब आएगा आपकी राशि का करियर टर्निंग पॉइंट? जानिए शुभ समय

क्या वाहन नंबर का दुर्घटना से कोई संबंध है? यदि आपका संबंध इन नंबरों से है तो रहें सतर्क

AI का धर्म पर जवाब हुआ वायरल, सुनकर लोगों की सोच बदल गई

सभी देखें

धर्म संसार

23 February Birthday: आपको 23 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (22 फरवरी, 2026)

22 February Birthday: आपको 22 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

अगला लेख