Hanuman Chalisa

चैत्र नवरात्रि पर IRCTC का वैष्‍णोदेवी स्पेशल टूर पैकेज, जानिए कम खर्च में कैसे जा सकते हैं माता रानी के दरबार में

WD Feature Desk
मंगलवार, 18 मार्च 2025 (17:06 IST)
Vaishno Devi IRCTC Tour Package: साल 2025 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। अगर इस बार चैत्र नवरा‍त्रि पर आप अपने परिवार के साथ वैष्‍णोदेवी जाने का प्‍लान बना रहे हैं, तो भारतीय रेलवे का स्‍पेशल टूर पैकेज आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। आईआरसीटीसी की ओर से वैष्‍णोदेवी जाने वाले यात्रियों के लिए इस स्‍पेशल टूर पैकेज के तहत यात्रा दिल्‍ली और मुंबई से शुरू होकर कटरा पर खत्‍म होगी। आइए जानते हैं इस स्‍पेशल पैकेज के बारे में।

कब से होगी शुरुआत
भारतीय रेलवे की तरफ से दिए जा रहे इस स्‍पेशल पैकेज की शुरुआत दिल्‍ली से 2 अप्रैल से हो रही है। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन से रात 8:30 बजे ट्रेन मिलेगी 3 रात और 4 दिन के इस पैकेज में आप 3एसी में सफर कर सकेंगे। पैकेज के अंतर्गत तीर्थ यात्रियों को ताज विवांता होटल में लहराया जाएगा। पैकेज की अच्‍छी बात है कि अगर आप कम समय में यात्रा करके वापस आना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं। इस पैकेज में आपको वंदे भारत ट्रेन से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में यात्री को 1 रात 2 दिन वाला टूर पैकेज मिलेगा। इस पैकेज की शुरुआत 4 अप्रैल से होने वाली है। इसके बाद आप हर गुरुवार से सोमवार तक इस पैकेज के लिए टिकट बुक कर सकते हैं। इस पैकेज में ट्रेन नई दिल्‍ली से सुबह 6 बजे रवाना होगी। कटरा पहुंचने पर आपको के.सी निवास में ठहराया जाएगा।

कितना है पैकेज का किराया
इस पैकेज के अंतर्गत अगर आप अकेले यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 9145 रुपए देने होंगे। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्‍यक्ति पैकेज फीस 7660 रुपए है। जबकि तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्‍यक्ति 7290 रु देने होंगे। अगर आप बच्‍चों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो आपको 5560 रुपए देने होंगे।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख