उज्जैन में खुदाई के दौरान मिला 1000 साल पुराना शिव मंदिर

Webdunia
गुरुवार, 17 फ़रवरी 2022 (16:16 IST)
उज्जैन। पुरातत्व विभाग को खुदाई के दौरान उज्जैन में बड़नगर रोड पर ग्राम कलमोड़ा में 1000 साल पुराना भगवान शिव मंदिर मिला है जिसके गर्भगृह में एक विशाल शिवलिंग नजर आ रहा है। खुदाई में मंदिर के साथ साथ कलश, आमलक, अमल सारिका, स्तंभ भाग, लता वल्लभ, कोणक भी मिले हैं। शिलालेख, स्थापत्य खंड और शिव, विष्णु, नंदी जलहरी खंडित अवस्था में निकली है। बताया जा रहा है कि ये शिव मंदिर परमारकाल का है जिसकी लंबाई करीब 15 मीटर है।
 
 
डॉ. वाकणकर पुरातत्व शोध संस्थान भोपाल द्वारा कलमोड़ा में सर्वेक्षण किया गया था। 2 वर्ष पहले शुरू हुई खुदाई के दौरान अंदाजा लगाया गया था कि यहां गर्भगृह हो सकता है। इसके बाद पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में यहां खोदाई शुरू की गई थी। खुदाई के लिए करीब 20 शोधार्थीयों लोगों की टीम ने कार्य किया। पुरातत्व रिसर्च अधिकारी डॉ. धुर्वेंद्र जोधा के निर्देशन में खुदाई शुरू की गई। इसमें टीम को गर्भगृह के साथ ही एक बड़ा शिवलिंग भी मिला है। टीम में शोधार्थी हितेश जोझा, अंकित पाटीदार, राहुल पाटीदार समेत अन्य लोग शामिल हैं। अभी मौके पर खोदाई व वहां मिली धरोहर की सफाई का कार्य जारी है।
 
 
जोधा ने बताया कि मंदिर योजना विशाल है। मंदिर पंच रथी योजना का है जो भगवान शिव को समर्पित है। इसका निर्माण यहीं के पत्थरों से किया गया है। इसे शास्त्रीय विधान से निर्मित किया गया है। मंडप, गर्भ का भाग सपष्ट है। मंदिर में विशाल कीर्तिमुख हैं जिनकी संख्या 10 से भी अधिक है। मंदिर के भाग जाड्यकुंभ, कुंभ, कपोतिका, खुर भाग को स्पष्ट देखा जा सकता है।
 
 
पुरातत्व विभाग को खोदाई के दौरान पूरा मंदिर दबा मिला था। पूर्व दक्षिण और उत्तर का भाग साफ हो चुका है। पश्चिम भाग बचा है। पूर्व मुखी शिव मंदिर में मिली धरोहरों की सफाई विभाग द्वारा की जा रही है। इसके बाद और रहस्य सामने आ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

18 मई 2024 : आपका जन्मदिन

18 मई 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

Maa lakshmi beej mantra : मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कौनसा है, कितनी बार जपना चाहिए?

Mahabharata: भगवान विष्णु के बाद श्रीकृष्‍ण ने भी धरा था मोहिनी का रूप इरावान की पत्नी बनने के लिए

अगला लेख