suvichar

अमलनेर के श्री मंगल ग्रह मंदिर में अंग्रेजी वर्ष के अंत में श्रद्धालुओं ने की अनूठी मिसाल पेश

Webdunia
सोमवार, 2 जनवरी 2023 (13:02 IST)
अमलनेर: Amalner। जलगांव के पास अमलनेर में स्थित श्री मंगल ग्रह मंदिर विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों और शैक्षिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए भी प्रसिद्ध है। इसी पृष्ठभूमि में मंगल ग्रह सेवा संस्था ने 31 दिसंबर को अंग्रेजी वर्ष के अंत में पश्चिमीकरण का प्रभाव दूर करने की अनूठी पहल की जो कि बहुत ही सराहनीय मानी जा रही है।
 
मंदिर में शाम से ही सुंदरकांड व भजन व कीर्तन का दौर चल रहा था। जब अनेक जगहों पर डीजे की तीखी आवाज पर लाखों लोग नशे में चूर होकर थिरक रहे थे तभी यहां कई पुरुष और महिलाएं भक्तिमय ताल पर मंदिर में भक्ति रस में डूबकर नृत्य कर रहे थे। तालियां बजाकर एक दूसरे का हौसला बढ़ा रहे थे। फुगडी खेल रहे थे। 31 दिसंबर को जहां कई जगहों पर जमकर शराब पी गई, वहीं मंदिर में श्रद्धालु मसालेदार दूध का पारंपरिक आनंद ले रहे थे। सोशल मीडिया पर एक छोटी सी अपील के बाद भी न केवल स्थानीय बल्कि दूसरे गांवों से भी कई भक्तों ने मंदिर में हाजिरी लगाई।
सामाजिक कार्यकर्ता नीलेश महाजन सपत्निक श्री हनुमान महापूजा के मानकरी थे। मंदिर के पुजारी प्रसाद भंडारी, तुषार दीक्षित, जयेंद्र वैद्य, गणेश जोशी, अक्षय जोशी, मंदार कुलकर्णी ने सुंदरकांड का पाठ किया। उनका सहयोग सारंग पाठक, शुभम वैष्णव, वैभव जोशी (पाचोरा), दिवेश जोशी (धुले) ने किया। साथ ही शहर के जूना जाणता और प्रसिद्ध संगीत समूह के किशोर देशपांडे ने हारमोनियम, देवांशु गुरव ने ढोल और गंगाधर कढरे ने ऑक्टोपैड पर संगत देकर कई भक्ति गीत, भजन और कीर्तन प्रस्तुत किए। इस मौके पर विशेष सजावट की गई।
 
मंगल ग्रह सेवा संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले, उपाध्यक्ष एस. एन. पाटिल, सचिव एस. बी. बाविस्कर, सहसचिव दिलीप बहिरम, ट्रस्टी जयश्री साबे, सेवक आशीष चौधरी, उमाकांत हिरे, राहुल पाटिल, आर. जे. पाटिल, एम. जी. पाटिल, जी.एस. चौधरी सहित कई भक्तगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

कब तक पीएम रहेंगे नरेंद्र मोदी? इस भविष्यवाणी ने उड़ाई सबकी नींद, जानें वो 3 बड़ी बातें

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

चंद्र ग्रहण के दिन भारत में कहां-कहां दिखेगा ग्रहण? जानिए पूरी लिस्ट

काशी में होली की अनोखी शुरुआत: मसान होली सहित जानिए 5 चौंकाने वाली परंपराएं

सभी देखें

धर्म संसार

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

04 March Birthday: आपको 04 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मार्च 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

होली कैसे मनाएं: गैर, रंग, भांग, पकौड़े, पूजा सहित जानिए संपूर्ण लिस्ट

अगला लेख