Dharma Sangrah

Russia-Ukraine War: अब यूरोपीय संघ रूस से सोने के आयात पर लगाएगा प्रतिबंध

Webdunia
गुरुवार, 21 जुलाई 2022 (09:34 IST)
ब्रसेल्स। यूक्रेन पर युद्ध के जवाब में अब यूरोपीय संघ रूस से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने और कुछ उच्च प्रौद्योगिकी की वस्तुओं के निर्यात पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है। यूरोपीय संघ के 27 राजदूतों ने इन कदमों का समर्थन किया है।
 
यूरोपीय संघ की अध्यक्षता कर रहे चेक गणराज्य ने कहा कि नए उपाय यूरोपीय संघ को जी7 साझेदारों की पंक्ति में खड़ा करेंगे, क्रियान्वयन सुदृढ़ करेंगे और जहां आवश्यक हो, वहां खामियों को दूर करेंगे। अगर यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की सरकारें गुरुवार तक कोई आपत्ति नहीं जताती हैं तो इन्हें आधिकारिक पत्रिका में प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद ही प्रतिबंधों की जानकारी मिल पाएगी।
 
यूरोपीय संघ के अधिकारी रूस पर भारी प्रतिबंध लगाने की मांग करते रहे हैं और वे इस उम्मीद से सोने के आयात पर प्रतिबंध लगाने की कवायद में हैं कि इन उपायों से आखिकार यूक्रेन में युद्ध के लिए रूस पर निर्णायक असर पड़ना शुरू होगा। यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख जोसेफ बोरेल ने सोमवार को कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण चीज रूसी सोने पर प्रतिबंध है, जो ऊर्जा के बाद मॉस्को का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक उद्योग है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

रायसेन रेप कांड के आरोपी सलमान का शार्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

कैसे हैं इमरान खान, बहन नोरीन नियाजी बोलीं हमे कुछ नहीं पता

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 83 हुई

रील का नशा शादाब जकाती पर पड़ा भारी, बच्ची को लेकर बनाई रील के चक्कर में लेनी पड़ी जमानत

CM सिद्धारमैया और डिप्टी CM शिवकुमार के बीच चले 'शब्द' बाण, karnataka में फिर गर्माई सियासत

अगला लेख