रूसी सेना ने खारकीव में गैस पाइपलाइन उड़ाई, कीव और लुहान्सक में उड़ाए तेल डिपो

Webdunia
रविवार, 27 फ़रवरी 2022 (08:45 IST)
कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस की सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक गैस पाइपलाइन बम धमाके से उड़ा दी। इस बीच मीडिया खबरों में दावा किया गया है कि कीव और लुहान्सक में रूसी सेना ने तेल डिपो भी उड़ा दिए हैं।
 
‘स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन’ ने आगाह किया कि इस विस्फोट से 'पर्यावरणीय आपदा' आ सकती है और उन्होंने निवासियों को सलाह दी कि वे अपनी खिड़कियों को गीले कपड़ों से ढक दें और काफी तरल पदार्थ पीएं। उसने बताया कि यह विस्फोट मशरूम के बादल की तरह लग रहा था।
 
 
उल्लेखनीय है कि करीब 15 लाख लोगों की आबादी वाला यह शहर रूसी सीमा से 40 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
यूक्रेन की राजधानी कीव में अधिकारियों ने कहा कि शहर में कर्फ्यू सोमवार की सुबह तक जारी रहेगा। रूस की सेना कीव की ओर कूच कर रही है। इस बीच जर्मनी की सरकार ने यूक्रेन को 400 टैंक रोधी हथियार देने का फैसला किया है। ब्रिटेन, फ्रांस समेत कई शहर यूक्रेन की मदद के लिए आगे आए हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख