Ukraine ने 1000 से ज्यादा रूसी सैनिक मार गिराए, रूस ने Kyiv के बड़े हिस्से पर किया कब्जा

Webdunia
शुक्रवार, 25 फ़रवरी 2022 (19:31 IST)
कीव। रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जंग जारी है। इस बीच, यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 1000 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है। 
 
रॉयटर्स ने यूक्रेन रक्षा मंत्रालय के हवाले से दावा किया है जंग के दौरान उसकी सेना ने 1000 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 
 
बड़े हिस्से पर रूस का कब्जा : दूसरी ओर, रूस ने यूक्रेन के बड़े हिस्से पर कब्जा जमा लिया है। कीव के एयरबेस को भी रूस ने अपने कब्जे में ले लिया है। 
 
रूस की सेना ने कहा है कि उसने यूक्रेन की राजधानी के बाहर रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण एक विमानतल को अपने कब्जे में ले लिया है और कीव का संपर्क पश्चिम से काट दिया है।
 
होस्तोमेल के हवाई अड्डे पर एक लंबा रनवे है, जो भारी मालवाहक विमानों की उड़ानों को संभाल सकता है। इसके रूस के कब्जे में जाने से रूस कीव के बाहरी इलाकों में सीधे तौर पर अपनी सेनाएं उतार सकता है।
 
होस्तोमेल, कीव से मात्र 7 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में स्थित है। रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेनाओं ने होस्तोमेल पर उतरने के लिए 200 हेलीकॉप्टरों का सहारा लिया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख