हिन्दू धर्म के अनुसार होते हैं ये 5 तरह के पापी, इनसे बचकर रहें

अनिरुद्ध जोशी
हिन्दू धर्म में वैसे तो कई तरह के पाप और पापियों के बारे में उल्लेख मिलता है लेकिन कुछ ऐसे दोष यहां बताए जा रहे हैं जिनके लोगों के भीतर होने से वे पापी बन जाते हैं। ऐसे दोषयुक्त व्यवहार करने वाले लोगों के अलग-अलग नाम भी बताए गए हैं। जानिए उन्हीं में से पांच के नाम।
 
 
1. विषम- जो सामने मीठे बोल बोले और पीछे कटु वचन। ऐसे लोगों से बचकर रहना चाहिए। इनकी कथनी और करनी में भी फर्क होता है। ऐसे लोगों को विषम कहा जाता है।
 
 
2. पिशुन- जो व्यक्ति कपट, झूठ, छल, शक्ति या प्रेम का दिखावा करके ठगने की मंशा रखता है उसे पिशुन कहते हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे भी बचना चाहिए।
 
 
3. अधम- जो गुरु से ऊंचे स्थान पर बैठे, देवता के सामने जूता और छतरी लेकर जाए, बड़ों का सम्मान करे, धर्म की आलोचना करने वाला या धर्म से विमुख या निंदक व्यक्ति ही अधम कहलाता है। ऐसे लोगों की संगत में रहकर आप भी वैसे ही बन सकते हैं।
 
 
4. पशु- ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना जीवन पशुपत जी रहे हैं। इंद्रिय सुख ही उनके जीवन का लक्ष्य है। सांसारिक इच्छाओं को पूरा करने की चाहत रखने वाला। प्राचीन संदर्भ में देव सेवा व शास्त्रों के ज्ञान से वंचित। धार्मिक दृष्टि से प्रयाग में रहते हुए भी स्नान न करने वाला। ऐसे व्यक्ति पशु समान है।
 
 
5. कृपण- कृपण का अर्थ होता है महा कंजूस। अन्न और धन से संपन्न होने पर भी बासी या निम्न स्तर का भोजन करने वाला, किसी भी प्रकार का दान और पूजा नहीं करने वाला। पत्नी और बच्चों को भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखकर बचत करने वाला। ऐसे महा कंजूस का धन रखा का रखा ही रह जाता है। न खुद के और न परिवार के काम आता है।
 
 
शास्त्रों के अनुसार ऐसे स्वभाव व दोष वाले व्यक्तियों को न तो स्वर्ग मिलता है न ही मोक्ष। इसलिए ऐसे दोष और व्यक्तियों से बचकर रहना जरूरी है अन्यथा उनके गुण भी आप में समा सकते हैं। जो व्यक्ति उपरोक्त बातों को समझता है और धर्मयुक्त आचरण करते हुए जीवन व्यतीत करता है उसके जीवन में कभी संकट नहीं आता है। ऐसा व्यक्ति स-परिवार सहित सुखी जीवन बिताता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

19 मई 2024 : आपका जन्मदिन

19 मई 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

Chinnamasta jayanti 2024: क्यों मनाई जाती है छिन्नमस्ता जयंती, कब है और जानिए महत्व

Narasimha jayanti 2024: भगवान नरसिंह जयन्ती पर जानें पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

Vaishakha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, धन की होगी वर्षा

अगला लेख