Hanuman Chalisa

पिकनिक पर जा रहे हैं तो पानी वाली जगह पर रखें सावधानियां

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (17:13 IST)
कोरोना काल के बाद इस वर्ष 2022 में कोई हिल स्टेशन जा रहा है तो को समुद्र किनारे। कोई रेगिस्तान को देखना चाहता है तो कोई जंगल को। कोई लंबे टूर पर जा रहा है तो कोई अपने शहर के आसपास ही कहीं पिकनिक मना रहा है। यदि आप कहीं भी पिकनिक पर जा रहे हैं और खासकर ऐसी जगह जहां पर झरने, तालाब, नदी, समुद्र आदि हैं तो आपको सावधानी के साथ इंजॉय करना होगा। आओ जानते हैं पिकनिक पर पानी वाली जगह से बचने की सावधानियां।
 
 
1. यदि आपको तैरना नहीं आता है तो किसी नदी, बावड़ी, तालाब, झील, कुएं आदि के आसपास पिकनीक कर रहे हैं तो इनसे दूर ही रहें। 
 
2. यदि आप अच्‍छे तैराक नहीं हैं तो भी आपके लिए ऐसी जगह जानलेवा साबित हो सकती हैं इसलिए आप पहले पानी की गहराई, उसके जोखिम और पत्थरों के कटाव को जरूर देख लें। अच्छा यही है कि पूरी तरह तैराकी सीखकर ही जोखिम उठाएं।
 
3. यदि कहीं पर झरना या आपको चट्टानों से होकर नदी या झील तक पहुंचना है तो वहां पर भी सावधानी बरतें क्योंकि उसकी चट्टानें फिसलनभरी होती है।
 
5. यदि नदी, झील या तालाब का पानी गंदा या संक्रमित हैं तो उसमें नहाने या तैरने से बचे। आपको स्किन डिजीज हो सकती है। चेहरा पीला पड़ सकता है। कान में संक्रमण फैल सकता है। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है। 
 
6. नदी-तालाब में आप किसी डूबते को बचा रहे हैं तो वह आपके गले पड़ जाएगा, आप पर चढ़ने लगेगा। ऐसे में वह आपको भी डुबो देगा। इसलिए तैराकी के साथ डूबते व्यक्ति को बचाने का तरीका भी सीख लेना चाहिए। किसी डूबते हुए को बचाते समय उसे प्राथमिक उपचार देने का तरीका आपको पता होना चाहिए।
 
7. पिकनिक पर ऐसी जगहों पर जाने से पहले आपको लाइफ जैकेट अपने साथ रख लेनी चाहिए। यदि इसे ले जाना भूल गए हैं तो प्लास्टिक की खाली बोतलों, केन या टायर ट्यूब का उपयोग करके भी जान बचाई जा सकती है। यदि आप तैरना नहीं जानते हैं तो अपने साथ खाली केन जरूर रखें, जिसका ढक्कन बंद हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

IPL 2026 का चैंम्पियन बनने के बाद अनुष्का ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार, ट्रॉफी थाम पति को किया किस

मनोज बाजपेयी की फिल्म 'गवर्नर' का है एस. वेंकिटरमणन से गहरा कनेक्शन, जानिए देश के 18वें RBI गवर्नर कीऐतिहासिक कहानी

रिकॉर्ड-ब्रेकिंग फैनबेस और गजब की सादगी, जानें क्यों जूनियर एनटीआर सिर्फ सुपरस्टार नहीं, बल्कि हैं लोगों के 'दिलों के राजा'

थाई-हाई स्लिट आउटफिट में शिल्पा शेट्टी का कातिलाना अंदाज, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

व्हाइट सूट और नीले दुपट्टे में पश्मीना रोशन का सादगी भरा अंदाज, जीता फैंस का दिल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख