Hanuman Chalisa

अगस्त के महीने में घूमने के लिए यहां जा सकते हैं, जानिए 10 बढ़िया जगह

अनिरुद्ध जोशी
कोरोना काल के चलते आप कहीं घूम नहीं पाए होंगे। अब तो हर किसी का घूमने का मन करता है। आप कहीं भी घूमने जाएं तो मास्क जरूर लगाएं, दो गज दूरी बनाकर रखें। साथ में हैंड सैनिटाइजर जरूर ले जाएं और बार बार हाथ जरूर धोएं। तो चलिए हम बताते हैं अगस्त में घूमने के लिए खास 10 जगहें।
 
 
1. जैसलमेर : अगर आप रेगिस्तान ही देखना चाहते हैं तो जरूरी है जैसलमेर और बाड़मेर का दौरा करना। बाड़मेर राजस्थान में स्थित एक छोटा किंतु रंगों से भरपूर शहर है, लेकिन इसको देखना राजस्थान को देखना है। दूसरी ओर अनुपम वास्तुशिल्प, मधुर लोक संगीत, विपुल सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को अपने में संजोए हुए जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है।
 
2. गोवा : यदि आप समुद्र को देखना और उसके किनारे घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा जरूर जाएं। गोआ में मीरामार, कालांगुट तट, पोलोलेम तट, बागा तट, मोवोर, केवेलोसिम तट, जुआरी नदी पर डोना पाऊला तट, अंजुना तट, आराम बोल तट, वागाटोर तट, चापोरा तट, मोजोर्डा तट, सिंकेरियन, वरका तट, कोलवा तट, बेनाउलिम तट, बोगमोलो तट, पालोलेम तट, हरमल तट आदि कई सुंदर और रोमांचक तट हैं। वहां मांडवी, चापोरा, जुआरी, साल, तालपोना और तीराकोल नामक छ: नदियां बहती हैं।
 
3. चंबा : यदि आप पहाडों का आनंद लेना चाहते हैं तो हिमाचल का चंबा आपके लिए बेस्ट रहेगा क्योंकि यहां के पहुंच मार्ग के बीच कई हिल स्टेशन से आपको गुजरना होगा। 
 
4. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान : यदि आप जंगल का मजा लेना चाहते हैं तो आपको मध्यप्रदेश के कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान जाना चाहिए। 
 
5. जगन्नाथ पुरी : यदि आप मंदिर ही देखना चाहते हैं तो ओड़िसा के जगन्नाथ मंदिर को जरूर देखें। यह जितना भव्य है उतना ही चमत्कारिक भी है और यहां पास में ही समुद्र का आनंद में उठाया जा सकता है। द्वारिका भी इसी तरह का स्थान है।
6. उदयपुर : यदि आप झीलों का मजा लेना चाहते हैं तो उदयपुर के अलावा भोपाल, नैनीताल, श्रीनगर, भीमताल, इंफाल आदि जगहों पर झुम सकते हैं।
 
7. पचमढ़ी : झरनों के लिए आप मध्यप्रदेश के पचमड़ी में जाएं। हालांकि झरनों का शहर रांची को माना जाता है। भारत में भेड़ाघाट धुआधार (मध्यप्रदेश), कुंचिकल जल प्रपात (कर्नाटक), बरिपनी जल प्रपात (ओडिशा), नोहलिकैय जल प्रपात (मेघालय), नॉस्न्जितिंग जल प्रपात (मेघालय), क्यन्रएं जल प्रपात (मेघालय), दूधसागर झरना (गोवा– कर्नाटक), मीनमुतटी झरना (केरल), चित्रकूट झरना (छत्तीसगढ़) आदि कई जगहों पर शारदार झरनें हैं परंतु पचमढ़ी में आपको बहुत सारे झरने देखने को मिलेगें।
 
8. हरिद्वार : यदि आप तीर्थों में घूमना चाहते हैं तो आप हरिद्वार, ऋषिकेश और उसके पास ही छोटा चार धाम की यात्रा करेंगे तो वहां आपको झरने, पहाड़, जंगल, नदी और हरियाली सभी कुछ देखने को मिलेगा। 
 
9. लक्ष्यद्वीप : यदि आप टापू का मजा लेना चाहते हैं तो भारत में लक्ष्यद्वीप के अलावा भी कई स्थान है। जैसे अंदमान निकोबार, दमण दीप, पुडुचेरी आदि। सभी के चारों और समुद्र है और एक से एक शानदार बीच हैं। हालांकि इन सभी में आप लक्ष्यद्वीप का चयन कर सकते हैं।
 
10. गुलमर्ग : यदि आप बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो आप कश्मीर के गुलमर्ग जाएं। यहां बर्फ के नजारे देखकर लगता है कि धरती स्वर्ग यहीं पर है। चारों ओर बर्फ ही बर्फ! शायद ही कोई ऐसी पहाड़ी हो, जो सफेद हिम की चादर से ढंकी न हो। कश्मीर घाटी में गुलमर्ग जैसे कई स्थान हैं जैसे पहलगाम, सोनमर्ग और खिलनमर्ग। गुलमर्ग में आप स्केटिंग, स्कीइंग और माउंटेनियरिंग कर सकते हो।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण स्टारर फिल्म 'पेड्डी' का ट्रेलर सपनों के शहर मुंबई में इस दिन होगा लॉन्च

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' को CBFC की हरी झंडी, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

बॉलीवुड के इन एक्टर्स ने बॉक्सर बनकर अपने करियर को दिया नया पंच

TVF का जलवा बरकरार, सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2 बना IMDb पर नंबर 1

सनी लियोनी की 'अजीब' आदत, हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख